हरिद्वार। हरिद्वार की प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मनसा देवी मंदिर जाने वाले सीढ़ी मार्ग पर रविवार सुबह भगदड़ में कुछ लोगों की मौत हो गई और कई लोग हादसे में घायल हो गए हैं।
घटना सुबह लगभग 9:30 बजे हुई। मौके पर बचाव एवं राहत कार्य जारी है। कई घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। भगदड़ में घायलों की संख्या लगभग 25 से ज्यादा बताई जा रही है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 07 बताया जा रहा है।
शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। रितेश शाह ने हादसे में केवल दो लोगों की मौत की पुष्टि की। भगदड़ के पीछे का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
You may also like
फैंटास्टिक फोर: पहले कदम ने बॉक्स ऑफिस पर किया निराशाजनक प्रदर्शन
मध्य प्रदेश : सीएम ने 'आरसीबी' कप्तान रजत पाटीदार से की मुलाकात, किया सम्मानित
पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा के पोस्टर ब्वॉय बन गए हैं राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर
खरगोनः मत्स्य प्रजनन काल में नदियों में अवैध मछली शिकार करने वालों पर बड़ी कार्रवाई
नोएडा में मेघा रूपम, गोरखपुर में दीपक मीणा, गाजियाबाद में रवींद्र कुमार मंदर नए डीएम... यूपी में 23 IAS के तबादले