Top News
Next Story
Newszop

एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी विमेंस गौरव यात्रा अररिया पहुंचने पर डीएम-एसपी ने किया स्वागत

Send Push

फारबिसगंज/अररिया। एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी वूमेन गौरव यात्रा के अररिया जिला पहुंचने पर आज देर शाम टाउन हॉल अररिया में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गौरव यात्रा का जिला प्रशासन अररिया के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गौरव यात्रा का सर्वप्रथम स्कूली छात्राओं ने फूल बरसा कर ट्राफी का सम्मान किया। जबकि गायक श्री अमर आनंद द्वारा खेल से जुड़े एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत की प्रस्तुति देकर आए हुए टीम का उत्साहवर्धन किया। वही, इस सम्मान समारोह में आए हुए टीम के द्वारा एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी को अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रंजन एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा उपस्थित वरिष्ठ खिलाड़ियों को सौंपा गया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार पटना के द्वारा प्राधिकृत हाकी खेल से संबंधित कर्मियों के 24 सदस्य टीम इस ट्राफी को लेकर बिहार के सभी जिला में भ्रमण के लिए रवाना किया गया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वाधान में राजकीय खेल अकादमी -सह- खेल परिसर राजगीर में एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी (महिला) 2024 का आयोजन दिनांक 11 से 20 नवम्बर तक निर्धारित है।

इस प्रतियोगिता में कुल 6 देशों के टीम यथा भारत, चीन, मलेशिया, जापान ,दक्षिण कोरिया एवं थाईलैंड भाग ले रहीं हैं। वही, इस अवसर पर कार्यक्रम में “पास द बॉल” का आयोजन हुआ, जिसमें खिलाड़ियों और अधिकारियों ने हॉकी स्टिक से बॉल को पास किया। जिला पदाधिकारी अररिया द्वारा खेल भवन अररिया में आए हुए टीम से परिचय भी लिए। मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी अररिया वसीम अहमद, वरीय उप समाहर्ता अररिया संजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी अररिया अरविंद कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नितेश कुमार पाठक, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई अररिया श्री शंभू कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी सहित विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि, खिलाड़ी आदि उपस्थित थे।

Loving Newspoint? Download the app now