मुंबई। मुंबई उच्च न्यायालय में शुक्रवार को सुबह फिर से बम रखे जाने की धमकी मिलने से परिसर में सनसनी फैल गई। हालांकि धमकी की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस बम निरोधक दस्ते सहित मुंबई उच्च न्यायालय परिसर में पहुंची और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। लेकिन कहीं भी कुछ भी संदिग्ध नही मिला। इससे पुलिस दल ने राहत की सांस ली। इस धमकी के बाद मुंबई उच्च न्यायालय परिसर में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस सूत्रों ने पत्रकारों को बताया कि आज सुबह मुंबई उच्च न्यायालय के ईमेल पर बम रखे जाने की धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। इसकी जानकारी न्यायालय प्रशासन ने तत्काल पुलिस को दिया। इसके बाद अदालत परिसर को खाली करवा दिया गया। अदालत परिसर की गहन छानबीन के बाद कहीं भी संदिग्ध नहीं मिला, जिसके बाद न्यायालय का नियमित कामकाज शुरू हो गया है।
इस धमकी की शिकायत पुलिस ने अज्ञात शख्स के विरुद्ध दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है मुंबई उच्च न्यायालय में इससे पहले 12 सितंबर को इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इमारत को पूरी तरह से खाली करा लिया गया था। उस समय भी पूरे परिसर की गहन छानबीन के बाद कुछ नहीं मिला था। पुलिस फर्जी ईमेल मैसेज भेजने वाले शख्स की तलाश कर रही है।
You may also like
धनुष का सपना था शेफ बनना, अब निभा रहे हैं इडली की दुकान चलाने वाले का किरदार!
यूपी को विकसित बनाने में हर व्यक्ति निभा सकता है योजक की भूमिका : सीएम योगी
पीएम मोदी के खिलाफ बयानबाजी कर असल मुद्दों से भटकाया जा रहा ध्यान : प्रशांत किशोर
पाकिस्तान: इमरान खान के सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर इस्लामाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर
जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देगी बीसीसीआई, विश्व कप उद्घाटन मैच से पहले होगा कार्यक्रम : देवजीत सैकिया