- यूपी में अपराधी पस्त और नौजवान मस्त
गयाजी। उत्तर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बिहार के गयाजी के अतरी विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और वहां से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार रोमित कुमार के लिए समर्थन मांगा। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जमकर निशाना भी साधा। अतरी की जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार अब लालटेन की धुंधली रोशनी नहीं, एलईडी के उजाले में चमकने को तैयार है। राजग की सरकार बनेगी, तो बिहार का नौजवान रोजगार पाएगा, अपराधी जेल जाएगा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह वही पावन धरा है, जिसने महात्मा बुद्ध को ज्ञान दिया, भगवान महावीर को जन्म दिया, देश को प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और लोकनायक जयप्रकाश नारायण जैसे महानायक दिए, लेकिन राजद और कांग्रेस ने इसी गौरवशाली बिहार को पहचान के संकट में डाल दिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय, चाणक्य और आर्यभट्ट की धरती को राजद-कांग्रेस ने अंधकार में धकेल दिया। दुनिया नालंदा में ज्ञान लेने आती थी, जहां एक साथ दस हजार विद्यार्थी पढ़ते थे, लेकिन राजद-कांग्रेस के शासन में वही बिहार साक्षरता में सबसे नीचे पहुंच गया। जब राजग ने बिहार में सत्ता संभाली, तब प्रदेश की साक्षरता दर 33 प्रतिशत थी, जिसे अब बढ़ाकर 75 प्रतिशत तक पहुंचाया गया है।
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस-राजद के शासन में नरसंहार, अपहरण, जातीय संघर्ष और अराजकता का माहौल था। 60 से ज्यादा नरसंहार, 30 हजार से अधिक अपहरण हुए। यह था उस जंगलराज का चेहरा, जहां न व्यापारी सुरक्षित थे, न बेटियां सुरक्षित थीं। ये लोग गरीब का राशन और पशुओं का चारा दोनों खा गए थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया और अपराधियों को उन्होंने बुलडोजर से पस्त कर दिया। अब उनकी हड्डी-पसली एक हो चुकी है। यूपी में अपराधी पस्त हैं और नौजवान मस्त हैं। बिहार को भी यही रास्ता अपनाना होगा, जहां सुशासन और विकास हो, अपराध और भ्रष्टाचार नहीं।
राजग की सरकार बनेगी, तो बिहार का नौजवान रोजगार पाएगा, अपराधी जेल जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज मजबूर नहीं, मजबूत राष्ट्र बना है। जब लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में गिरी, तो उसकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई थी। पाकिस्तान गिड़गिड़ा रहा था कि भारत तबाह कर देगा। आज का भारत किसी की धमकी नहीं सुनता। अगर कोई भारत की सुरक्षा में सेंध लगाएगा, तो भारत उसके घर में घुसकर इलाज करेगा। यह नया भारत है, मोदी जी का भारत।
सीएम योगी ने जनता से आह्वान किया कि खानदानी माफिया और अपराधियों को वोट देना बिहार के भविष्य के साथ अन्याय है। बिहार का भविष्य केवल विकास की राजनीति से सुरक्षित रह सकता है। राजग ही नौजवानों को नौकरी दे सकता है, अपराधियों को जेल भेज सकता है, गरीब को सम्मान दे सकता है। यही डबल इंजन की ताकत है। अब बिहार का नौजवान मस्त होगा, और अपराधी पस्त, यही है नए बिहार की पहचान।
You may also like

Vande Bharat: पीएम मोदी ने 4 वंदे भारत को दिखाई थी हरी झंडी, इसकी डिमांड ऐसी कि कुछ ही घंटे में हो गया 'ट्रेनफुल'

होटल में लेकर बैठे थे सिर, खाल देख अधिकारियों के उड़े होश; 3 ने खोले सिवनी कांड

Dry Hair After Shampoo : इन छोटी गलतियों की वजह से बढ़ रहा है आपका हेयर फॉल

कई लड़कों से मिलती-जुलती थी, हरकतों से तंग आ गए थे! मां-बाप ने इकलौती बेटी का गला काट दिया

जूनागढ़ मुक्ति दिवस: यूनिटी मार्च से गूंजा एकता का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया शुभारंभ




