
इंदौर (मध्य प्रदेश)। देश में मिनी मुंबई के नाम से प्रसिद्ध इंदौर शहर के रानीपुरा क्षेत्र में जवाहर मार्ग पर प्रेमसुख टॉकीज के पीछे एक पांच मंजिला मकान धंसने से दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे कुल 14 लोगों में से 12 को बचा लिया गया है। इसकी पुष्टि कलेक्टर शिवम वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से एक के पैर में गंभीर चोट आई है और उसका उपचार किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा रात लगभग नौ बजे जवाहर मार्ग में झंडा चौक के पास दौलतगंज में प्रेम टॉकीज के पीछे हुआ। सूचना मिलते ही
नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे। तीन जेसीबी के माध्यम से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। आसपास के लोगों के मुताबिक, इस मकान में छह परिवार रहते हैं। राहत और बचाव अभियान में एसडीईआरएफ की टीम की भी मदद ली गई।
You may also like
राम मंदिर संग अयोध्या में दिखेगी वाल्मीकि व निषादराज की आस्था
जरा-सी लापरवाही ले लेगी जान, विश्व रेबीज दिवस पर विशेषज्ञों ने चेताया
गैर हिंदू से प्रसाद मत खरीदोए मंदिर के आसपास न उनको बेचने देंगे, न आने देंगेः साध्वी प्रज्ञा सिंह
हरदाः सड़क पर रखा मटेरियल बना सर दर्द
Asia Cup 2025 Prize Money: पाकिस्तान को हराने का इनाम 21 करोड़ रुपये... एशिया कप जीत के बाद BCCI ने किया खिलाड़ियों को मालामाल