मुंबई। पालघर. बोईसर के पास्थल क्षेत्र में एक खौफनाक वारदात से सनसनी फैल गई। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक व्यक्ति ने अपनी महिला साथी के आशिक को घर बुलाकर धारदार हथियार से बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी और महिला फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, पास्थल स्थित बालाजी कॉम्प्लेक्स में रहने वाला सुरेंद्र सिंह पिछले कुछ वर्षों से रेखा सिंह और उसके आठ साल के बेटे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। रेखा ने पहले पति को छोड़कर सुरेंद्र के साथ रहना शुरू किया था। इसी दौरान रेखा का परिचय हरीश नामक युवक से हुआ, जिसके साथ उसके नज़दीकी संबंध बन गए। जब सुरेंद्र को इस रिश्ते की भनक लगी, तो वह गुस्से से आगबबूला हो गया। और घर बुलाकर हरीश की बेरहमी से हत्या कर दी। तारापुर पुलिस मामले में केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
You may also like
ind vs aus: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जाने किस दिन रवाना होगी भारतीय टीम, विराट और रोहित जाएंगे...
एक पैर खोया लेकिन हिम्मत नहीं: दिव्यांग की` मेहनत देख शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे कामचोर लोग
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल कर सकते हैं वापसी
भारत सैटेलाइट कम्युनिकेशन में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार, 2033 तक तीन गुना बढ़ेगा बाजार : ज्योतिरादित्य सिंधिया
'झाड़ लगा मगर सोच समझ के,' सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ ने दी सलाह