कटिहार। कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा-कोसी संगम तट पर गुरुवार को बड़ा नाव हादसा हुआ। मछली पकड़ने गए पाँच मछुआरों से भरी डेंगी नाव अचानक तेज हवा और ऊँची लहरों की चपेट में आकर नदी में पलट गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय मछुआरों और ग्रामीणों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और बड़ी नाव की मदद से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, दो मछुआरे अब भी लापता हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी मछुआरे सुबह नाव लेकर नदी की ओर निकले थे, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज हवाओं व लहरों के दबाव में छोटी नाव असंतुलित होकर नदी की गहराई में पलट गई। फिलहाल तेज धारा में बह गए दोनों मछुआरों की तलाश जारी है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल राहत कार्य में जुटे हुए हैं।
You may also like
अधिकारों की मांग करने के बजाय अपने कर्तव्यों का पालन करें: मनोज
सम्मान और संस्कृति का संगम बना विन्ध्य महोत्सव का आखिरी दिन
जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करें अधिकारी: नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी
राज हवेली में लगा राज दरबार, 1778 से शुरू हुई परम्परा आज भी कायम
ब्लड प्रेशर: जानें इसके खतरनाक प्रभाव और नियंत्रण के उपाय