
भाेपाल। शारदीय नवरात्रि का आज मंगलवार काे आठवां दिन है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। इस दिन लोग अपनी कुलदेवी मां महागौरी की पूजा करते हैं और साथ ही कन्या पूजन भी हाेता है। नवरात्रि के मौके पर मध्य प्रदेश के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने महाष्टमी पर्व पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा वन्दे वाञ्छितकामार्थं चन्द्रार्धकृतशेखराम्। सिंहारूढां चतुर्भुजां महागौरीं यशस्वीनीम्॥ शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को दुर्गा अष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जगज्जननी देवी महागौरी जी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन है। उनसे सभी के लिए वैभव, धन-धान्य, शक्ति, सकारात्मकता और अभयता के आशीर्वाद की प्रार्थना है।
You may also like
झारखंड के खूंटी में हवालात में बंद युवक की संदिग्ध मौत, छेड़खानी के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी
फिटकरी से पाएं दाग-धब्बों और पिंपल्स से छुटकारा, जानिए सही तरीका
'कंतारा: चैप्टर 1' बॉयकॉट गलत, सिनेमा बने एकता का प्रतीक : पवन कल्याण
IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले लगा बड़ा झटका, भारतीय टीम का मैच विनर खिलाड़ी हुआ बाहर! रोहित-विराट का है करीबी
मगरमच्छों से भरी नदी में कर रहे थे बोटिंग, 6000 किलो के हाथी ने अचानक बोल दिया हमला..रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO