भाेपाल। मध्यप्रदेश की माटी के महान सपूत, भारतीय सिनेमा के सदाबहार गायक व अभिनेता किशोर कुमार की आज साेमवार काे पुण्यतिथि है। आज के ही दिन 13 अक्टूबर, 1987 को किशोर कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा - हिंदी फिल्म जगत की अमिट पहचान रहे मध्य प्रदेश के रत्न, गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मन को आनंदित और हृदय को स्पंदित करती उनकी आवाज ने अनगिनत गीतों को अमर बना दिया। गीत-संगीत के प्रति उनका समर्पण नवीन प्रतिभाओं के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
You may also like
न्याय अब वर्षों नहीं, समयबद्ध रूप से मिलेगा: शाह
IPL 2026 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इन 5 सितारों पर लगा सकती है बड़ा दांव
हजारीबाग शहर की जर्जर सड़कों पर विरोध जताने के लिए हल-बैल लेकर उतरे भाजपा विधायक
शोर्ना अख्तर की तूफानी फिफ्टी से बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका के सामने रखा 233 रन का लक्ष्य
त्योहार पर रेलवे प्रशासन ने सुनिश्चित की व्यवस्थाएं