मुंबई। दक्षिण मुंबई में स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के ई-मेल पर मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी अज्ञात शख्स ने दी। इसकी जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज परिसर की गहन छानबीन कर रही है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को मिले धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया था कि बीएसई टावर की इमारत में चार आरडीएक्स आईईडी बम लगाए गए हैं और ये दोपहर 3 बजे फटेंगे। यह धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले शख्स ने अपना नाम 'कॉमरेड पिनाराई विजयन' बताया था। धमकी मिलने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते और स्थानीय पुलिस इकाइयां घटनास्थल पर पहुंची और परिसर का गहन निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।
You may also like
असम में बीजेपी सरकार बेदखली अभियान के तहत क्या बंगाली मुसलमानों को बना रही है निशाना?
अगर नही लेना चाहते भविष्य में गंजेपन का गम, तो ये पोस्ट आपके लिए किसी वरदान से नहीं है कम, नही उजड़ेगी आपकी लहराती बालो की फसल`
एल्विश यादव की शादी की तारीख का खुलासा, फैंस में खुशी की लहर
सऊदी प्रिंस अल-वलीद के लिए 20 साल से रुक गया था वक्त, कोमा से कभी नहीं लौटे वापस, 'स्लीपिंग प्रिंस' की रूला देने वाली कहानी
NEET PG 2025: 3 अगस्त को होगी परीक्षा, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कब और कैसे करें डाउनलोड – जानिए पूरी जानकारी