
इंदौर। इंदौर में शुक्रवार को कोरोना के फिर दो नए मरीज मिले हैं। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें घर पर आइसोलेट किया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। इनमें से एक की केरल की ट्रैवल हिस्ट्री भी मिली है। इन्हें मिलाकर शहर में इस साल अब तक कोरोना के पांच मरीज मिल चुके हैं।
इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि दोनों नए मरीज 30 और 35 वर्ष के युवक हैं। उन्हें कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। दोनों को बुखार, सर्दी, खांसी की शिकायत के बाद प्राइवेट लैब में जांच कराई थी। इसमें पता चला कि दोनों कोरोना पॉजिटिव हैं। इनके फिर से एक बार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है और उनके सैंपल लिए जाएंगे।
इसके पूर्व अप्रैल में कोरोना के दो मरीज मिले थे। इनमें एक युवक था, जबकि दूसरी बुजुर्ग महिला थी। दोनों को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। दोनों को अलग-अलग बीमारियां भी थी। इनमें से महिला की किडनी और बीमारि के चलते मौत हो गई थी। इसके अलावा एक अन्य पॉजिटिव मरीज मिला था। इस तरह इस साल अब तक कोरोना पॉजिटिव के 5 मरीज मिले हैं।
You may also like
नीतीश रविवार को एनडीए शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल
सूर्य की परिक्रमा कर पृथ्वी तय करती है नौतपा
जियो का गेमर्स को तोहफा: नए गेमिंग प्रीपेड प्लान्स मात्र ₹48 से शुरू
नया स्मार्टफोन चाहिए? OPPO A3x और K12x 5G के साथ पाएं मजबूती, स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस!
दीपिका पादुकोण फिल्म Spirit में रिप्लेस करेंगी त्रिप्ति डिमरी, बाहुबली प्रभास के साथ आएंगी नजर...