कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना द्वारा किशनगढ़ में पकड़ी गई नकली खाद की फैक्ट्री पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने कहा- इस कार्रवाई से सवाल उठता है कि क्या राजस्थान के मंत्री को केंद्रीय मंत्री पर भरोसा नहीं है या फिर राजस्थान के मंत्री को उनकी मिलीभगत का शक है। विधायक विकास चौधरी ने सरकार और प्रशासन से मामले में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।
विधायक विकास चौधरी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय राज्य मंत्री और राजस्थान सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस विधायक विकास चौधरी ने कहा- जिस तरह से राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने किशनगढ़ में अवैध कारोबार कर रहे कारोबारी पर छापेमारी की, लेकिन केंद्र सरकार में कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी का गृह जिला होने के बावजूद उन्हें भनक तक नहीं लगी। सवाल यह भी है कि क्या राजस्थान के मंत्री को केंद्रीय मंत्री पर भरोसा नहीं है? या फिर राजस्थान के मंत्री को उनकी मिलीभगत का शक है।
भाजपा नेता चुप क्यों हैं?
चौधरी ने कहा- राजस्थान के सबसे दरकिनार किए गए मंत्री यहां आकर खाद की फैक्ट्री पर सर्जिकल स्ट्राइक करके कौन सा राजनीतिक संदेश देना चाहते हैं। ये फैक्ट्रियां किसके संरक्षण में चल रही थीं? क्या सरकार किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देगी? अजमेर में सांसद सेवा केंद्र पर ताला लगा है। 592 गांवों को अभाव घृत गांव घोषित किया गया है। सरकार उन गांवों को नकली खाद देकर पैकेज देना चाहती है, जिसकी घोषणा उन्होंने की है।
चौधरी ने कहा- इस घटना पर अजमेर भारतीय जनता पार्टी के नेता चुप क्यों हैं। क्या इसमें भाजपा नेताओं की मिलीभगत है? सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए। चौधरी ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन और भाजपा नेता किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं। चौधरी ने कहा कि अगर सरकार नहीं जागी और कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस उन्हें नहीं छोड़ेगी। चौधरी ने कहा कि दरकिनार किए गए मंत्री किरोड़ी लाल मीना इस पर काम कर रहे हैं। वे सच के तौर पर सूची जरूर देंगे और किसानों के साथ जो हो रहा है, उसकी सच्चाई साफ करेंगे।
You may also like
असम से लेकर सिक्किम तक, पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और बाढ़ का कहर, कम से कम 30 की मौत
लड़की के नाम से इंस्टाग्राम आईडी बना प्रेम जाल में फांसा, आत्महत्या की धमकी दे सवा लाख ठगने वाला गिरफ्तार
UP News: चित्रकूट में पिकअप-लोडर के बीच भयानक भिड़ंत से 5 लोगों की मौत, 6 लोग घायल
हिसार : विश्व पर्यावरण दिवस पर होगी सिंगल यूज प्लास्टिक एवं कचरा मुक्त कैंपस मुहिम की शुरुआत
हिसार : महिला कर्मचारी संघ की राजबाला प्रधान और सीमा बनी सचिव