राजस्थान के डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र के आतरी गांव में एक शिकारी शिकार करते समय खुद ही फंस गया। एक पैंथर सुअर का शिकार करने के लिए उसका पीछा कर रहा था, इस दौरान सुअर कुएं में गिर गया, फिर उसका पीछा कर रहा पैंथर भी कुएं में गिर गया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इधर, पुलिस और वन विभाग की टीम ने देशी जुगाड़ से कड़ी मशक्कत कर पहले पैंथर और फिर सुअर को कुएं से बाहर निकालकर रेस्क्यू किया।
सुअर का पीछा कर रहा था पैंथर
मामले के अनुसार आतरी गांव में हनुमान मंदिर के पीछे एक कुआं स्थित है। सुबह लोगों ने कुएं से पैंथर के दहाड़ने की आवाज सुनी। लोगों ने कुएं के पास जाकर देखा तो एक पैंथर और एक सुअर कुएं में गिरे हुए थे। जिस पर लोगों ने शिकार करते समय सुअर का पीछा करते हुए दोनों के कुएं में गिरने की संभावना जताई। इधर, पैंथर के कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी।
सबसे पहले पैंथर का किया शिकार
सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, इस दौरान कुआं पानी से भरा हुआ था। सुअर और पैंथर दोनों ही कुएं में फंस गए थे। इधर पुलिस और वन विभाग की टीम ने देशी जुगाड़ की मदद से पैंथर और सुअर को बचाने का प्रयास शुरू किया। टीम ने सबसे पहले रस्सी की मदद से एक पिंजरा कुएं में उतारा। पिंजरे को कुएं में डालने के बाद पैंथर पिंजरे में घुस गया और टीम ने पिंजरे की मदद से उसे कुएं से बाहर निकालकर रेस्क्यू किया।
पैंथर के बाद सुअर का रेस्क्यू
पैंथर के बाद टीम ने सुअर को भी कुएं से बाहर निकाला। क्षेत्रीय वन अधिकारी यशपाल सिंह चौहान ने बताया कि रेस्क्यू किए गए पैंथर का उपचार किया जाएगा और उसके बाद उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
You may also like
पहलगाम का पवित्र मंदिर: जहां माता पार्वती ने गणेश को बनाया था द्वारपाल
हानिया आमिर का बॉलीवुड डेब्यू खतरे में: पहलगाम हमले का बड़ा असर!
मृत्यु के बाद मुंडन कराने का असली कारण क्या है? 99% लोग आज तक इस सच से अनजान हैं ♩
Cancer Symptoms: कैंसर के ये 5 साइलेंट संकेत बिल्कुल न करें नजरअंदाज, समय रहते पहचानना है जीवन की कुंजी
ग्लोबल ट्रेड वार के बीच यूबीएस ने भारत को किया अपग्रेड