कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार एक के बाद एक बदलाव कर रहा है। कई मौकों पर राहुल गांधी संगठन को मजबूत करने के लिए जिला अध्यक्षों को सीधा संदेश भी देते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान में निष्क्रिय जिला अध्यक्षों के साथ अन्य पदाधिकारियों को हटाने की कवायद शुरू होने जा रही है। कांग्रेस इस साल संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत अपने संगठन को मजबूत बना रही है। पार्टी दो स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर रही है। राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर के पर्यवेक्षक फील्ड में जाकर कार्यकर्ताओं से बात कर उनका फीडबैक ले रहे हैं। इसी आधार पर जिला अध्यक्षों को बदला जा रहा है।
डोटासरा ने खड़गे को सौंपी रिपोर्ट
राजस्थान में आठ नए जिलों के साथ करीब डेढ़ दर्जन जिलों के निष्क्रिय अध्यक्षों को बदलने की कवायद शुरू होने जा रही है। प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है। आने वाले दिनों में राजस्थान और हरियाणा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।
भाजपा की प्राथमिक सदस्यता का आंकड़ा 14 करोड़ के पार
दूसरी ओर, भाजपा की प्राथमिक सदस्यता का आंकड़ा 14 करोड़ के पार हो गया है। भाजपा की प्राथमिक सदस्यता 14 करोड़ के पार होने पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भाजपा परिवार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक सदस्यता का यह नया रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता की गहरी आस्था को दर्शाता है। यह उपलब्धि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन और संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की अथक मेहनत का नतीजा है।
You may also like
iQOO Z10 Lite 5G का पहला लुक आया सामने, डिजाइन देखकर आप भी बोल उठेंगे,वाह!
Beauty Tips: हिबिस्कस फेस मिस्ट बढ़ा देता है चेहरे की खूबसूरती, मिलते हैं ये फायदे
Health Tips- गर्मियों में छाछ पीने से मिलते हैं ये फायदे, जानिए कैसे करना हैं सेवन
मां लक्ष्मी को' दूर भगाते हैं ये वास्तु दोष. अमीर भी हो जाता है गरीब, जाने इससे बचने के उपाय
'अनुपमा' में कंवरजीत पेंटल की एंट्री, बोले- 'रुपाली गांगुली ने सेट पर कराया घर जैसा महसूस'