Top News
Next Story
Newszop

Sikar डीआरडीओ के पूर्व चेयरमैन बोले- 2024 में होंगे 1.5 लाख स्टार्टअप

Send Push

सीकर न्यूज़ डेस्क, भारतीय एयरोनॉटिकल सोसायटी के अध्यक्ष व डीआरडीओ के पूर्व अध्यक्ष और रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ.जी.सतीश रेड्डी ने कहा- भारत के हर क्षेत्र में परिवर्तन आया है। देश नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत कुछ सालों के बाद विज्ञान और प्रौद्योगिकी में दुनिया का नेतृत्व करेगा।

डॉ. जी.सतीश रेड्डी ने यह बात पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कही। डॉ. रेड्डी यहां विज्ञान अनुसंधान प्रयोगशालाओं का लोकार्पण करने आए थे। जिसके बाद उन्होंने विशेष संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विवि सीकर और भारतीय शिक्षण मंडल, युवा गतिविधि, जयपुर प्रान्त के संयुक्त तत्वावधान में 'विकसित भारत: युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का महत्व' विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में डॉक्टर रेड्डी ने स्टूडेंट से कहा कि लक्ष्य पर फोकस रख हार्ड वर्क करो, कामयाबी जरूर मिलेगी।

Loving Newspoint? Download the app now