अगली ख़बर
Newszop

राजस्थान में अजीबो-गरीब मामला! महिला को 6 महीने में 8 बार सांप ने डसा, पूरे परिवार में दहशत का माहौल

Send Push

पाली शहर में रविवार को एक महिला को सांप ने काट लिया। इस महिला को पिछले 6 महीने में सात बार सांप काट चुका है। इस बार उसे आठवीं बार सांप ने काटा है। शेखों की ढाणी निवासी मुश्ताक खान ने बताया कि उसकी पत्नी अफसाना को इस साल पहली बार 20 मार्च को सांप ने काटा था। तब से लगातार सांप उसे काट रहे हैं। उसने अपनी पत्नी का जोधपुर एम्स में इलाज भी करवाया है। महिला के पैरों पर भी सांप के काटने के निशान हैं।

अफसाना दोपहर में घर के बाहर कपड़े सुखा रही थी। उसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। पड़ोस में रहने वाला अफसाना का भाई उसे अस्पताल ले गया। वहां उसका इलाज हुआ। पति मुश्ताक के पास भी सांप के काटने के बाद इलाज के लिए दवा के पर्चे हैं। इससे पहले 2 सितंबर को अफसाना को सांप ने काटा था।

इससे पहले अफसाना को कोबरा सांप ने काटा था। हैरानी की बात यह है कि पिछले छह महीनों में यह सातवीं बार था जब उसे साँप ने काटा था। फिर उसे गंभीर हालत में जोधपुर के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार वालों ने बताया कि पिछले छह महीनों में अफसाना को साँप ने आठवीं बार काटा है। बार-बार हो रही इस घटना से परिवार दहशत में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में साँपों की बढ़ती मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें