Top News
Next Story
Newszop

Tonk निवाई में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Send Push

टोंक न्यूज़ डेस्क, आदर्श उच्च प्राथमिक स्कूल भगत सिंह कॉलोनी में सात दिवसीय रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।

शिविर प्रभारी रामकिशन बैरवा ने बताया कि निवाई ब्लॉक के लगभग 150 महिला संभागी आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर मे भाग ले रही है। शिविर में विभिन्न प्रकार के पंच, ब्लॉक हैंड मूवमेंट के साथ किक तकनीकों का दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही गुड टच, बैड टच,लिंग भेद, जेंडर संवेदनशीलता ,बाल श्रम, बाल अधिकार, बाल विवाह अधिनियम तथा पॉक्सो एक्ट 2012 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दीपिका सैमुअल ने संभागियों को आवश्यक दिशानिर्देश देकर मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं को कानून के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह अधिनियम तथा पोक्सो एक्ट के बारे में वर्तमान समय में हर महिलाओं को जानकारी रखनी चाहिए। बाल विवाह का विरोध हमें करना चाहिए। बाल विवाह करना एक कानूनी अपराध है। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन ग्रामीण स्तर पर भी होना चाहिए।


 

Loving Newspoint? Download the app now