अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर धनतेरस व दीपावली से पहले ही खरीदारी का शुभयोग 24 अक्टूबर को है। इन दिन गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होने के कारण शुभ योग बना रहा है। विद्वान ज्योतिष शास्त्रियों एवं पंडितों का मानना है कि इस दिन जिस वस्तु की खरीदारी की जाती है वह विशेष फलदायी होती है। साथ स्थाई भी रहती है। इसी कारण इस योग में खरीदारी को शुभ माना जाता है। ऐसे में बाजार धनतेरस से पहले धनवर्षा की उम्मीद जता रहा है। ज्योतिष व खगोल शास्त्र के अनुसार पुष्य नक्षत्र पर गुरू और शनि ग्रह का आधिपत्य होता है। इसलिए इस नक्षत्र में खरीदी वस्तुएं अक्षय मानी जाती हैं। ऐसे में लोग आभूषण, वाहन, प्रोपर्टी, वस्त्र, बर्तन, मशीनरी, इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने के साथ नए व्यापार और धन का निवेश करते हैं। भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद अलवर चैप्टर के चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि गुरु पुष्य नक्षत्र का अर्थ गुरुवार के दिन चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में होना है।
पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनिदेव ग्रह है, जो स्थिरता को प्रदान करते हैं। इस योग को अमृत योग के नाम से जाना जाता है। 24 अक्टूबर को यह योग सूर्योदय से शुरू होकर आधी रात तक रहेगा। इस दिन राहू काल दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक के समय को छोड़ कर चर, लाभ, अमृत एवं शुभ योग के चौघड़िये में खरीदारी का शुभ फल मिलता है। चर व लाभ के चौघड़ियें का समय सुबह 10.43 बजे से 1.30 बजे तक और शुभ व अमृत के चौघड़िया का समय शाम 4.20 बजे से रात नौ बजे तक का है। गुरू की कृपा दृष्टि रहती है : जिंदौली के वेद विद्यालय में संस्कृत की अध्यापिका एवं ज्योतिषविद डॉ. श्वेता शर्मा ने बताया कि गुरू यानि वृहस्पति को शुभता, सफलता व ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। वृहस्पति ग्रह का पुष्य नक्षत्र में होने पर ही शुभ योग बनता है। पंडित यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि 24 अक्टूबर को सुबह 6.16 बजे से 25 अक्टूबर की सुबह 7.40 बजे तक गुरु पुष्य नक्षत्र का योग है।
सुबह 6.35 बजे से दोपहर 1.59 बजे तक अमृत सिद्धि योग है। व संपूर्ण दिन व रात में सर्वार्थसिद्धि योग के विशेष त्रियोग का शुभ विद्यमान रहेगा। सर्राफा व्यापार कमेटी के अध्यक्ष दीपक गर्ग और थोक कपड़ा व्यापार समिति के अध्यक्ष अरविंद खंडेलवाल का कहना है कि सभी तरह के व्यापारियों ने विशेष रूप से तैयारियां की है। जेवरात के नए आइटम के साथ चांदी के सिक्के भी आए हैं।
You may also like
BSNL Fancy Number: लेना चाहते हैं अपनी पसंद का VIP मोबाइल नंबर, जानें अप्लाई करने का सबसे आसान तरीका
पति को हिजड़ा बुलाती थी पोर्न देखने की आदी पत्नी, मामले में हाई कोर्ट ने की बड़ी टिप्पणी
Get the Best Deals on Acer Swift Go 14 During Amazon's Great Indian Festival and Flipkart's Big Billion Days Sale
2015 के बेअदबी मामले में राम रहीम की मुश्किलें बढ़ीं, सीएम मान ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी
Looking Stylish on a Budget: कम बजट में दिखना चाहते हैं स्लिम और स्टाइलिश, जानिए किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए