सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव का दौर जारी है। कल सोने की कीमतों में तेजी आई थी और चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद आज कीमतें स्थिर हैं। ज्वैलर पूरणमल सोनी ने बताया कि अभी शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोने-चांदी की बाजार में ज्यादा मांग है। पिछले सीजन के मुकाबले इस बार सोने-चांदी की कीमतें काफी ज्यादा हैं। ऐसे में लोग हल्के आभूषणों को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। ज्वैलर सोनी ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले दोनों कीमती धातुओं के दाम एक लाख रुपए तक चले गए थे। सोने ने कीमत बढ़ोतरी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
वहीं, पिछले दो सीजन की तरह इस बार भी चांदी ने शुरुआत में एक लाख रुपए का आंकड़ा छू लिया था। लेकिन, गिरावट के बाद इनके दाम एक लाख रुपए से नीचे आ गए। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों की कीमतों का अपडेट जारी किया है। इनमें आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगर आप आज जयपुर सर्राफा बाजार से सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले सर्राफा बाजार के रेट जरूर जान लें। आज 5 मई को ये हैं सोने-चांदी के दाम।
सोने-चांदी के भाव स्थिर
जयपुर सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज शुद्ध सोने के भाव में 00 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि कल इसमें 200 रुपए की गिरावट आई थी, इसलिए आज इसके भाव 96,200 रुपए प्रति दस ग्राम हैं। इसके अलावा आभूषण सोने के भाव में आज कोई तेजी या गिरावट नहीं आई है, इसके भाव 89,300 रुपए प्रति दस ग्राम हैं। वहीं चांदी के भाव कल 600 रुपए की गिरावट के बाद आज स्थिर हैं। आज चांदी के भाव 96,200 रुपए प्रति किलोग्राम हैं।
You may also like
सेलिना जेटली ने 'उम्रवाद' को दी खुली चुनौती, कहा- 'मैं अपना रास्ता खुद बनाऊंगी'
कोई ऐसा पैदा नहीं हुआ जो नीतीश कुमार को हाईजैक कर सके: तरुण चुघ
योगी सरकार की बड़ी पहल, सस्ती दरों पर बिजली खरीदेगा उत्तर प्रदेश
विज़्हिंजम: डीप वॉटर पोर्ट भारत के लिए इतना ख़ास क्यों और क्या है चुनौती?
काशी दर्शन को आए महाराष्ट्र के श्रद्धालु की गंगा में डूबने से मौत