अगली ख़बर
Newszop

मिताली राज से आगे निकलीं स्मृति मंधाना, तोड़ दिया विश्व कप का बड़ा रिकॉर्ड

Send Push
image भारतीय क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर मंधाना ने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का विश्व कप का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला विश्व कप के फाइनल में मंधाना ने 58 गेंद पर 8 चौके की मदद से 45 रन की पारी खेल टीम को मजबूत शुरुआत दिलायी। इस पारी की बदौलत उन्होंने मिताली राज के विश्व कप के एक एडिशन में सर्वाधिक रन के भारतीय महिला बल्लेबाज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 2017 में खेले गए वनडे विश्व कप में मिताली राज ने 409 रन बनाए थे। मंधाना ने विश्व कप 2025 के 9 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 434 रन बनाकर मिताली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने बल्लेबाजी के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। विश्व कप के एक एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने अपनी उपलब्धियों की सूची लंबी कर ली है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला विश्व कप के फाइनल में मंधाना ने 58 गेंद पर 8 चौके की मदद से 45 रन की पारी खेल टीम को मजबूत शुरुआत दिलायी। इस पारी की बदौलत उन्होंने मिताली राज के विश्व कप के एक एडिशन में सर्वाधिक रन के भारतीय महिला बल्लेबाज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 2017 में खेले गए वनडे विश्व कप में मिताली राज ने 409 रन बनाए थे। मंधाना ने विश्व कप 2025 के 9 मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 434 रन बनाकर मिताली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

मंधाना का टेस्ट और टी20 करियर भी शानदार रहा है। 7 टेस्ट मैचों में 2 शतक सहित 629 रन और 153 टी20 मैचों में 1 शतक और 31 अर्धशतक की मदद से 3,982 रन बनाए हैं।

Article Source: IANS

You may also like

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें