ऑस्ट्रेलिया 'ए' कप्तान विल सदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ए के लिए पारी की शुरुआत करने प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह उतरे थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 20.3 ओवर में 135 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। प्रभसिमरन 53 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हुए। पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।
प्रियांश आर्या ने बेहतरीन शतक लगाया। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 84 गेंद पर 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 101 रन बनाकर आउट हुआ।
प्रियांश आर्या के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। भारत ए की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर ने 83 गेंद पर 4 छक्के और 12 चौके की मदद से 110 रन की पारी खेली। रियान पराग ने 42 गेंद पर 5 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 67, आयुष बडोनी ने 27 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौके की मदद से 50 रन की पारी खेली।
इन पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 413 रन बनाए।
प्रियांश आर्या के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। भारत ए की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर ने 83 गेंद पर 4 छक्के और 12 चौके की मदद से 110 रन की पारी खेली। रियान पराग ने 42 गेंद पर 5 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 67, आयुष बडोनी ने 27 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौके की मदद से 50 रन की पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Scoreलंबे समय बाद कानपुर में कोई अंतर्राष्ट्रीय स्तर का वनडे मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी ने कानपुर के दर्शकों को रोमांचित किया।
Article Source: IANSYou may also like
पिता के नाम 20988 रन, बेटा 11 गेंद खेलकर भी नहीं खोल सका खाता, मोहम्मद सिराज ने यूं किया चंद्रपॉल के बेटे का शिकार
RBI के 5 बड़े ऐलान: लोन आसान, इकोनॉमी में आएगी तेजी!
सरकार की इन 5 स्कीम में करें अपने पैसों का निवेश, मिलता है 7.5 प्रतिशत की ज्यादा ब्याज दर से रिटर्न, जानें नाम
एनर्जी सेक्टर के इस स्टॉक पर म्यूचुअल फंड्स भी बुलिश, कंपनी ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए ₹8,175 करोड़ के फंड को दी मंजूरी
लोगों को कुर्सी से हिलने नहीं देती है ऋषभ शेट्टी की फिल्म, लोगों ने बताया 'मास्टरपीस'