अगली ख़बर
Newszop

ईरानी कप: अथर्व तायडे का नाबाद शतक, पहले दिन विदर्भ ने 5 विकेट पर 280 रन बनाए

Send Push
image विदर्भ और रेस्ट ऑफ इंडिया टीम के बीच विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन, नागपुर में ईरानी कप का मुकाबला खेला जा रहा है। विदर्भ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन की समाप्ति तक अथर्व तायडे के नाबाद शतक की बदौलत 5 विकेट पर 280 रन बनाए।

मैच का पहला दिन विदर्भ के सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे के नाम रहा। पारी की शुरुआत करने उतरे तायडे ने 240 गेंद पर नाबाद 118 रन बनाए हैं। इस पारी में वे 12 चौके और 1 छक्का लगा चुके हैं। वह क्रीज पर मजबूती से जमे हुए हैं। दूसरे दिन जब खेल शुरू होगा, तो विदर्भ उम्मीद करेगी कि वह अपने शतक को और बड़ी पारी में बदलें।

अथर्व तायडे को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे यश राठौड़ से सहयोग मिला। राठौड़ ने 91 रन की बेहतरीन पारी खेली। वह शतक से चूक गए लेकिन उनकी पारी ने विदर्भ को मजबूती दी। यश ने 153 गेंद पर 1 छक्का और 6 चौके की मदद से 91 रन बनाए। चौथे विकेट के लिए अथर्व के साथ उन्होंने 184 रन की साझेदारी की।

अमन मोखाडे 19 , ध्रुव शौरी 18 , दानिश मालेवार 0 , अक्षय वाडकर 5 रन बनाकर आउट हुए। यश ठाकुर 4 रन बनाकर क्रीज पर तायडे के साथ मौजूद हैं।

अथर्व तायडे को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे यश राठौड़ से सहयोग मिला। राठौड़ ने 91 रन की बेहतरीन पारी खेली। वह शतक से चूक गए लेकिन उनकी पारी ने विदर्भ को मजबूती दी। यश ने 153 गेंद पर 1 छक्का और 6 चौके की मदद से 91 रन बनाए। चौथे विकेट के लिए अथर्व के साथ उन्होंने 184 रन की साझेदारी की।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरे दिन जब खेल शुरू होगा तो विदर्भ की कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की होगी। वहीं, रेस्ट ऑफ इंडिया जल्द से जल्द विदर्भ को समेटने की कोशिश करेगी।

Article Source: IANS
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें