विराट कोहली(Virat Kohli) ने आईपीएल(IPL) 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) के खिलाफ ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए टी20 में एक ही टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बनने का गौरव हासिल किया। इस पारी में कोहली ने खलील अहमद के ओवर में लगातार दो छक्के जड़कर यह उपलब्धि पाई।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे IPL 2025 के मुकाबले में कोहली ने RCB के लिए टी20 क्रिकेट में 300 छक्के पूरे कर दिए।
पहले पावरप्ले के तीसरे ओवर में खलील अहमद की गेंद पर कोहली ने लगातार दो छक्के जड़े। पहला छक्का टॉप एज के सहारे डीप फाइन लेग पर गया, जिससे वह 300 के क्लब में शामिल हुए। इसके ठीक बाद अगली गेंद पर कोहली ने खूबसूरत फ्लिक शॉट खेलते हुए मिडविकेट के ऊपर से अपना 301वां छक्का भी पूरा किया।
कोहली के नाम अब कुल 429 टी20 छक्के हो गए हैं, और वह इस फॉर्मेट में दुनिया के 20वें सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। हालांकि, किसी एक टीम के लिए 300 छक्के जड़ने वाले वह पहले खिलाड़ी बने हैं।
इस मामले में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने RCB के लिए 263 छक्के लगाए थे। इसके बाद रोहित शर्मा (262, मुंबई इंडियंस), कीरोन पोलार्ड (258, मुंबई इंडियंस) और महेंद्र सिंह धोनी (257, चेन्नई सुपर किंग्स) का नंबर आता है।
इतना ही नहीं, कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 152वां छक्का लगाकर एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया। अब वह T20 में किसी एक ग्राउंड पर सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं, उन्होंने गेल का 151 छक्कों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा।
You may also like
नीट (यूजी) परीक्षा से पहले कोटा में एक छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
सरकार भारत में क्रिएटर-फर्स्ट इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध : केंद्रीय मंत्री
कपाट खुलने पर प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई बदरीनाथ के पहली महाभिषेक पूजा
Chhattisgarh Faces Thunderstorms, Hail and Lightning: Storm Alert for Next 3 Days, Teacher Killed in Sarguja
Business Ideas: अब मकान नहीं सामान किराए पर देकर करें मोटी कमाई, जानिए कैसे शुरू करें ये बिजनेस 〥