Radhika Merchant: अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। राधिका ने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी से शादी की है। राधिका मर्चेंट ने बीते दिन अपना जन्मदिन मनाया और इस दिन को खास बनाने के लिए अंबानी खानदान ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।
इस बीच राधिका मर्चेंट के बर्थडे का एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आकाश अंबानी ने कुछ ऐसी हरकत कर दी है जिसके लिए लोगों ने उनको ट्रोल कर दिया है।
Radhika Merchant को आकाश अंबानी ने किया इंकार Radhika Merchantराधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) 29 साल की हो गई हैं। राधिका मर्चेंट ने 16 अक्टूबर को अपना 29वां जन्मदिन मनाया है। जिसमें पूरा अंबानी परिवार और करीब दोस्त शामिल हुए हैं। वीडियो में बर्थडे गर्ल लाल रंग का केक काटती नज़र आ रही हैं और उनका परिवार उन्हें चीयर कर रहा है। इसके बाद पति अनंत अंबानी को केक का एक टुकड़ा देते हुए देखा गया। राधिका मर्चेंट ने पहले अपनी बर्थडे पार्टी बच्चों के साथ सेवा संस्थान में मनाया। उसके बाद अंबानी परिवार और करीब दोस्तों के साथ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने केक खाया, जबकि राधिका के माता-पिता शैला और वीरेन मर्चेंट ने भी केक खाया,लेकिन जब राधिका मर्चेंट आकाश अंबानी को केक ऑफर किया आकाश अंबानी ने खाने से मना कर दिया।
यूजर्स कर रहे ट्रोल Radhika Merchantजिसके बाद आकाश अंबानी के ऐसे व्यवहार से नेटिज़ेंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। नेटिज़ेंस का कहना है कि आकाश अंबानी ने जो किया है वो गलत है ऐसा कौन करता है। एक यूजर ने लिखा आकाश अंबानी अशिष्ट हैं। वहीँ दूसरे यूजर्स ने लिखा कि आकाश अंबानी के इस हरकत से नीता अंबानी भी गुस्सा नजर आई।
आकाश ने क्यों नहीं खाया केक? Radhika Merchantराधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) अपने जेठ यानी आकाश अंबानी को केक खिलाती हैं, वो खाने से मना कर देते हैं। दरअसल, आकाश ने राधिका से कहा कि वो पहले बा यानी दादी को केक खिलाएं। आकाश की बात मानकर राधिका ने ऐसा ही किया। बता दें कि पार्टी में ओरी, अनन्या पांडे, शिखर पहाड़िया, जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, महेंद्र सिंह धोनी सहित तमाम सितारे पहुंचे।
You may also like
गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजाद हिंद फौज' के स्थापना दिवस और 'पुलिस स्मृति दिवस' पर वीर सेनानियों को किया नमन
IMD Rainfall alert: 25 अक्टूबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
गगनगीर आतंकी हमले में द रजिस्टेंस फ्रंट का हाथ, शेख सज्जाद गुल मास्टरमाइंड
दुल्हन से किया ऐसा वादा बोलकर खुद ही रोने लगा दूल्हा, वायरल हुआ निकाह का VIDEO
Jaisalmer स्टार्टअप रेमस्पेस ने दो लोगों के बीच सपने में कराया संवाद, वीडियो में देखें राजस्थान के टॉप होटल्स और रिसॉट