उत्तर प्रदेश के युवा किसान अभिषेक झोपड़ी में मशरूम की खेती कर कमा रहे लाखों। आज हम आपको ऐसे किसान की कहानी बताने जा रहे हैं जोकि उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवा किसान है जिनका नाम अभिषेक है। आज इन्होंने मशरूम की खेती को केवल कमाई का जरिया बनाया बल्कि बेहतर तरीके से खेती करके लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित भी किया है।
बांदा जिले के अभिषेक पटेल जैसे युवा किसान आज के समय में लोगों के लिए मिसाल बन रहे हैं। इन्होंने बांस की झोपड़ी में लोगों को हैरान कर दिया है इतना ही नहीं इन्होंने इस बांस की झोपड़ी में मशरूम की खेती करके लाखों रुपए की कमाई कर ली। आइए जानते हैं कि मशरूम की खेती बांस की झोपड़ी में कैसे की जाती है।
बांस की झोपड़ी में मशरूम की खेती का तरीकाउत्तर प्रदेश के बांदा जिले के पिंडारन गांव के रहने वाले युवा किसान जो की 30 वर्षीय है। इनका नाम अभिषेक है जिन्होंने साल 2021 में मशरूम की खेती शुरू की थी। आज के समय में वह लाखों की कमाई कर रहे हैं। अभिषेक ने बताया की खेती के लिए बांदा कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र से मार्गदर्शन प्राप्त किया था।
इसके बाद में इन्होंने मचान विधि अपना कर मशरूम की खेती शुरू की सबसे पहले इन्होंने बांस की झोपड़ी बनाई इसके बाद 30 फीट लंबी और 60 फीट चौड़ी इस झोपड़ी में 16 बेड तैयार किए। इसके बाद उन्होंने प्रत्येक बेड पर मशरूम को उगाने के लिए खास तौर से तैयार किए हुए कंपोस्ट का उपयोग किया। इसके बाद उनको अच्छा उत्पादन प्राप्त हुआ। इस प्रकार इन्होंने बांस की झोपड़ी में मशरूम की खेती की।
कई शहरों में होती है मशरूम की सप्लाईयुवा किसान अभिषेक का कहना है कि इस मशरूम को बांदा कानपुर और वाराणसी जैसे बड़े-बड़े शहरों के बाजारों में सप्लाई किया जाता है। वही बटन मशरूम की तुलना में उनकी फसल का स्वाद अच्छा होने की वजह से इसकी मार्केट में डिमांड बहुत ज्यादा रहती है। इस वजह से इनको अच्छी कमाई होती है।
मशरूम की खेती से कमाईयुवा किसान अभिषेक का कहना है कि वह केवल साल में 4 महीने ही मशरूम की खेती करते हैं और साथ ही इन चार महीना में वह लगभग 32 क्विंटल मशरूम का उत्पादन कर लेते हैं। मशरूम को मार्केट में बेचकर वह अच्छा खासा मुनाफा कमा लेते हैं। इसमें टोटल लागत ₹100000 आती है। जिसके बाद में प्रति क्विंटल मशरूम की कीमत ₹12000 होती है। इस हिसाब से वह सालाना 2 से ₹300000 की कमाई कर लेते हैं। इस प्रकार वह मशरूम की खेती से लाखों रुपए कमाते हैं।
You may also like
हादसे से बचाव हेतू टीएमसी ने 45%टहनियां छांट दी
सुजन चक्रवर्ती ने तृणमूल पर किया व्यंग्य, कहा -जितना बड़ा नेता उतना बड़ा चोर
चारधाम यात्रा से पहले मुख्यमंत्री ने दिए सुरक्षा और व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी का ड्रीम बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट 2028 तक पूरा होगा : मुख्यमंत्री फडणवीस
OnePlus 13s With Snapdragon 8 Elite and 6.32-Inch Display Confirmed for India Launch: Design and Colour Options Revealed