3 महिलाओं को न्यूड करके घुमाने का मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक शादीशुदा महिला को घर से भगाकर ले गया। इसके बाद गाँव के लोग भड़क गए और उसकी मां और चाची को निर्वस्त्र कर घुमा दिया।तीनों के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की गई है।
गाँव के दलित परिवार की लड़की की शादी हुई थी। लड़की अपने ससुराल से गायब हो गई। छानबीन करते हुए पुलिस उसके मायके पहुंची। मायके वालों ने पास के ही रहने वाले एक मुस्लिम युवक पर लड़की को बहलफुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया।
बड़ी संख्या में लोग युवक के घर पहुंचे। कोई मर्द घर में नहीं था तो महिलाओं ने घर से बाहर निकलने से मना कर दिया। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि इसके बाद वो लोग युवक की 60 साल की मां और उसकी 40-40 साल की दो चाचियों को घसीटते हुए बाहर लेकर आये। तीनों को नग्न करके पूरे गाँव में घुमाया।
इस दौरान उसे पीटा भी और घर के बाहर रखे हुए कपड़ों में आग लगा दी। इस दौरान सिपाही भी मौजूद थे। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने उनका नग्न वीडियो भी बनाया है। हालांकि पुलिस ने इस घटना से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि महिलाएं झूठ बोल रही है।
You may also like
बाबा विश्वनाथ की आरती के टिकट फुल, भजन गाकर सुलाते हैं काशीवासी; डेढ़ करोड़ से अधिक भक्त आएंगे
Nord CE 5 भारत में धमाके के साथ लॉन्च! फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
Video: झरने के पास शादी के लिए गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा था युवक! तभी फिसलकर जा गिरा बहते पानी में, होश उड़ा देगा वीडियो
हिमालय के आसमान में दिखी रहस्यमयी लाल रोशनी! तीन साल बाद वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा
अमेरिका ने जवाबी शुल्क निलंबन 01 अगस्त तक बढ़ाया, भारत से व्यापार वार्ता जारी