रोटी खाना हर भारतीय को पसंद है। इसके बिना वह अपने खाने की कल्पना भी नहीं कर सकता है। हम चाहे दुनिया की तमाम चीजें खा लें, लेकिन पेट और मन को असली शांति रोटी खाने के बाद ही मिलती है। यदि ये रोटी नरम और मुलायम हो तो इसे खाने का मजा दोगुना हो जाता है। लेकिन सॉफ्ट रोटियां बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होता है। ऐसे में हम आपको मुलायम रोटियां बनाने की कुछ ट्रिक बताने जा रहे हैं। इसे आपका आटा गूंथते समय ट्राय कर सकते हैं।
ये है मुलायम रोटी बनाने की ट्रिक1. आटा और पानी को हमेशा बराबर मात्रा में लेकर मिलाएं। कई लोग एकसाथ सारा पानी आटे में डाल देते हैं। इससे रोटियां सॉफ्ट नहीं बनती है।
2. सॉफ्ट रोटी बनाना चाहते हैं तो आटा थोड़ी थोड़ी मात्रा में गूँथे। अंत में इसे एकसाथ मिला दें। इस दौरान पानी भी थोड़ा-थोड़ा एड करें। मतलब पानी डालते जाएं और आटा समेटते जाएं। इससे रोटी बड़ी सॉफ्ट आएगी।
3. आटे में कभी भी पानी बहुत ज्यादा नहीं डाले। इसे बेहद गीला नहीं गूंथना चाहिए। साथ ही बहुत सख्त यानि बहुत कम पानी से भी नहीं गूंथना चाहिए।
4. जब आटा पूरा गूँथा जाए तो उसे उंगलियों से प्रेस करते हुए फैला दें। इसे कुछ देर कुटें। फिर पानी की कुछ बूंदें छिड़क दें। अब आटे को ढककर 5 मिनट के लिए रख दें।

5. आटे को 5 मिनट रखने के बाद वह सारा पानी सोख लेगा। मतलब पहले से और ड्राई हो जाएगा। अब आप गीले हाथों से एक बार फिर से आटा गूँथ लें। अब इसे 20 से 30 मिनट कपड़े से ढककर रख दें।

6. आप चाहें तो आटा गूँथने के बाद अंत में उस पर तेल का एक हाथ भी लगा सकते हैं। इससे आटा फ्रिज में रखने पर भी फ्रेश रहेगा। इस पर पपड़ी नहीं जमेगी। फ्रिज में आटा एयर टाइट डब्बे में रखें।
7. यदि आप रोटियों को लंबे समय तक सॉफ्ट रखना चाहते हैं तो इसमें घी लगाकर रखें। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । इससे रोटियां बहुत देर तक मुलायम बनी रहेगी। आप सुबह की रोटी शाम को भी खाएंगे तो आपको मजा आ जाएगा।
8. रोटी बेलते समय बेलन हल्के हाथों से चलाए। ज्यादा ताकत न लगाएं। रोटी के कॉर्नर को ज्यादा बेलें। बीच में न बेलें। सेंकते समय पहली बार तवे पर 30 फीसदी सेंके। फिर रोटी पलटाकर 70 फीसदी सेंके। अंत में गैस पर सेंक लें।
उम्मीद करते हैं कि आपको सॉफ्ट रोटी बनाने की यह ट्रिक्स पसंद आई होगी। इसे आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हैं। ताकि वे भी एक्स्ट्रा सॉफ्ट रोटियों का आनंद ले सकें।
You may also like
भारत और पाकिस्तान को लेकर कैसे बदलता रहा अमेरिका का स्टैंड? क्या हैं इसके मायने?
Admit Card 2025- NTA ने CUET UG परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी किए, ऐसे करें डाउनलोड
Exam Date Schedule- ICAI CA परीक्षा 2025 क नई डेट हुई जारी, जानिए कब से हैं एग्जाम
Health Tips- क्या आप गर्मियों में लेते हैं आइसक्रीम का मजा, जानिए इसके सेवन के नुकसान
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अमेरिका ने की चीन के साथ ट्रेड डील की घोषणा, क्या होगा असर