दान का साधारण अर्थ है किसी वस्तु पर से अपना अधिकार समाप्त करके दूसरे का अधिकार स्थापित करना। दान को हर धर्म में बहुत महत्व दिया गया है। खासकर गुप्त दान को बहुत महत्व दिया जाता है। सनातन धर्म में तो हर पूजा-पाठ, व्रत-त्यौहार पर दान पुण्य किया जाता है। अगर हम धार्मिक शास्त्रों के अनुसार देखें तो दान को बहुत पुण्यकारी कार्य बताया गया है। अगर कोई व्यक्ति गुप्त दान करता है तो इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
दान-पुण्य का फल सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उसकी कई पीढ़ियों को प्राप्त होती है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं मौजूदा समय में भी लोग कुछ ना कुछ चीजें जरूरतमंदों को दान करते रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति जो भी चीज दान करता है, उसका कई गुना अधिक उसे फल मिलता है।
पानी का दान :आपको बता दें कि दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जाने-अनजाने में किए गए पाप कर्मों के फल भी नष्ट हो जाते हैं। अगर आप गर्मी के मौसम में पानी का दान करते हैं, तो यह सबसे अच्छा बताया जाता है। इसलिए जल से भरे घड़े या ठंडे के दान जरूर कीजिए। आप प्याऊ की व्यवस्था करवा सकते हैं या फिर राहगीरों को पानी-शरबत जरूर पिलाएं। ऐसा करने से आपको बहुत पुण्य की प्राप्ति होती है।
फलों का दान :आप फलों का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से भी आपको बहुत पुण्य मिलता है। जिन लोगों को संतान सुख प्राप्ति करने की चाहत है, वह लोग गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों को रस वाले फलों का दान जरूर करें। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि फल हमेशा साबुत ही दान करना चाहिए, फलों को काट कर किसी को नहीं देना चाहिए।
गुड़ का दान :गुड़ का दान करना भी सबसे अच्छा माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है, तो ऐसे में उस व्यक्ति को गुड़ का दान जरूर करना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, जिससे व्यक्ति को अपने जीवन में खूब सफलता मिलती है। इतना ही नहीं बल्कि मान-सम्मान भी बढ़ता है।
दही का दान :अगर दही का सेवन किया जाए, तो इससे स्वास्थ्य को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं। जो लोग रोजाना दही का सेवन करते हैं, उनकी सेहत बहुत अच्छी होती है। ख़ासतौर से गर्मी का मौसम दही या छाछ का सेवन करने के लिए बहुत अच्छा होता है और इस मौसम में दही खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अगर आप इस मौसम में मीठे दही का दान करते हैं, तो आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत बनती है।
You may also like
New Skoda Kodiaq Sets Bold Sales Target in India, Eyes 150% Growth Over Previous Model
लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन कैंसर से लड़ने में मददगार
जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, सड़क पर उतरे लोग
Weather update: भट्टी की तरह तप रहा राजस्थान, लोगों को सता रही गर्मी, लू के मारे घरों से लोगों का निकलना हुआ मुश्किल
नगर पालिका चेयरमैन ने अपने ही भाई पर क्या सरेआम हमला! दुकान में भी मचाई तोड़फोड़, विस्तार से जाने क्या है पूरा मामला