3 महिलाओं को न्यूड करके घुमाने का मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक शादीशुदा महिला को घर से भगाकर ले गया। इसके बाद गाँव के लोग भड़क गए और उसकी मां और चाची को निर्वस्त्र कर घुमा दिया।तीनों के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की गई है।
गाँव के दलित परिवार की लड़की की शादी हुई थी। लड़की अपने ससुराल से गायब हो गई। छानबीन करते हुए पुलिस उसके मायके पहुंची। मायके वालों ने पास के ही रहने वाले एक मुस्लिम युवक पर लड़की को बहलफुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया।
बड़ी संख्या में लोग युवक के घर पहुंचे। कोई मर्द घर में नहीं था तो महिलाओं ने घर से बाहर निकलने से मना कर दिया। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि इसके बाद वो लोग युवक की 60 साल की मां और उसकी 40-40 साल की दो चाचियों को घसीटते हुए बाहर लेकर आये। तीनों को नग्न करके पूरे गाँव में घुमाया।
इस दौरान उसे पीटा भी और घर के बाहर रखे हुए कपड़ों में आग लगा दी। इस दौरान सिपाही भी मौजूद थे। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने उनका नग्न वीडियो भी बनाया है। हालांकि पुलिस ने इस घटना से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि महिलाएं झूठ बोल रही है।
You may also like
बिहार: पटना में ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की हत्या
यूँ ही नहीं चढ़ाया जाता है शनिदेव को सरसो का तेल, वैज्ञानिक और धार्मिक कारण जानकर हो जायेंगे हैरानˈ
Amazon-Flipkart Sale: डिस्काउंट के चक्कर में न हो जाएं ठगी का शिकार, सेल में शॉपिंग का ये है सही तरीका
बिहार सरकार नहीं देने जा रही 100 यूनिट मुफ्त बिजली, पढ़िए ये खबर
फेम के लिए मुस्लिम धर्म छोड़ हिंदू बन गईं ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस, अल्लाह हू अकबर छोड़ जपने लगीं रामˈ