3 महिलाओं को न्यूड करके घुमाने का मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक शादीशुदा महिला को घर से भगाकर ले गया। इसके बाद गाँव के लोग भड़क गए और उसकी मां और चाची को निर्वस्त्र कर घुमा दिया।तीनों के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की गई है।
गाँव के दलित परिवार की लड़की की शादी हुई थी। लड़की अपने ससुराल से गायब हो गई। छानबीन करते हुए पुलिस उसके मायके पहुंची। मायके वालों ने पास के ही रहने वाले एक मुस्लिम युवक पर लड़की को बहलफुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया।
बड़ी संख्या में लोग युवक के घर पहुंचे। कोई मर्द घर में नहीं था तो महिलाओं ने घर से बाहर निकलने से मना कर दिया। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया है कि इसके बाद वो लोग युवक की 60 साल की मां और उसकी 40-40 साल की दो चाचियों को घसीटते हुए बाहर लेकर आये। तीनों को नग्न करके पूरे गाँव में घुमाया।
इस दौरान उसे पीटा भी और घर के बाहर रखे हुए कपड़ों में आग लगा दी। इस दौरान सिपाही भी मौजूद थे। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने उनका नग्न वीडियो भी बनाया है। हालांकि पुलिस ने इस घटना से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि महिलाएं झूठ बोल रही है।
You may also like
अगर आपने 30 दिन तक नहीं पी चाय, तो शरीर खुद बोलेगा “थैंक यू” – जानिए क्या होंगे असर '
हर दिन घी खाएं या मक्खन? स्टडीज़ ने खोले बड़े राज़. ये पढ़कर खुद तय कर पाएंगे सेहतमंद ऑप्शन '
अगर बच्चे के गले में कुछ अटक जाए तो तुरंत करें ये देसी और असरदार तरीका, बच जाएगी जान '
ये हैं भारत की 8 सबसे कठिन धार्मिक यात्राएं, जहां रास्ता मौत का भी हो सकता है लेकिन नहीं रुकती श्रद्धा '
भारत ने सुखोई के जरिए मिसाइल 'अस्त्र' का किया सफल परीक्षण, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई