धरती के तीन चौथाई हिस्से पर सिर्फ पानी है और एक चौथाई हिस्से पर ही इंसानो के रहने जितनी जगह है | पानी की बात की करे तो झील, नदी और समुन्द्र के रूप में धरती पर पानी जमा है | जब समुन्द्र की बात आती है, तो इसके जीवो का नाम भी जरूर आता है | बता दे समुन्द्र में इतने जीव जंतु है, जिनकी गणना नामुमकिन है | वैज्ञानिको का कहना है कि समुद्री जीवो की 95% प्रजातियां ऐसी है, जो आज भी अज्ञात है |
ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मछली की तस्वीर वायरल हो रही है | जिसके होठ और दांत एकदम इंसानो की तरह दिखते है | सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरो में मछली को देखकर लोग हैरान हो रहे है, तो वहीँ कुछ लोग इसे फेक बताकर नकार रहे है |
इस मछली को देखकर कई लोग हैरान है | वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे इस मछली का नाम ट्रिगरफिश है | जानकारी के अनुसार इस मछली की 40 के करीब प्रजातियां पायी जाती है |
इस मछली की खासियत यह है कि इसके होठ हूबहू इंसानो की तरह होते है, हालाँकि तस्वीर में दिखाई दे रहे मछली के दांतो को लेकर जीव विज्ञानीओ में संशय है | ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रिगरफिश के होठ इंसानो की तरह होते है, लेकिन दांत इंसानो के दांतो के मुकाबले बड़े होते है |
खैर सोशल मीडिया पर इस मछली की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है | बता दे इस मछली का जबड़ा काफी मजबूत होता है | इस मछली की एक ख़ास बात यह भी है कि ये अपनी आँखों को स्वतंत्र रूप से घुमा सकती है |
You may also like
मुस्लिम समाज ने भाेपाल में पाकिस्तान का झंडा फाड़कर पैरों से रौंदा
India in action mode after Pahalgam terror attack: अरब सागर में नौसेना ने बढ़ाई चौकसी
IPL 2025, GT vs SRH: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर
भारत में डेंगू वैक्सीन का परीक्षण अंतिम चरण में!एम्स जोधपुर में डेंगीऑल की सिंगल डोज लगाई जा रही, देशभर में 19 केंद्रों पर परीक्षण
एनडीए की लिखित परीक्षा में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के 19 कैडेट्स उत्तीर्ण