लहसुन लगभग हर भारतीय किचन में देखने को मिल जाती है। ये खाने का स्वाद बढ़ा देती है। बहुत से लोग सब्जी में ढेर सारी लहसुन डालना पसंद करते हैं। ये शरीर को कई फायदें भी पहुंचाती है। इसलिए ज्यादा लहसुन खाने में कोई बुराई भी नहीं है। अब दिक्कत तब शुरू होती है जब लहसुन को छीलने की बारी आती है। ये एक बहुत ही बोरिंग काम होता है। इसे छीलने में काफी समय बर्बाद होता है। ऐसे में आज हम आपको लहसुन छीलने का शानदार तरीका बताने जा रहे हैं।
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर लहसुन छीलने का एक नायाब तरीका बहुत ही वायरल हो रहा है। इस नए तरीके से आपकी लहसुन एक बारे में ही पूरी छील जाएगी। आपको अपने नाखूनों से एक एक काली छीलने की जरूरत नहीं होगी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स लहसुन का पूरा गुच्छा लेता है और उसे चाकू से बीच में से कट कर देता है। इसके बाद वह चाकू से लहसुन को मारता है। इससे लहसुन के छिलके अलग हो जाते हैं।
ये ट्रिक देखने में बहुत ही अच्छी लगती है। लहसुन छीलने का यह अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर kandidwithfood नाम के पेज ने साझा किया है। जहां एक तरफ कई लोग लहसुन छीलने के इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ इसे फालतू बता रहे हैं। चलिए पहले आप ये वीडियो देख लीजिए।
यह वीडियो देखने के बाद बहुत से लोगों ने इस तरीके से घर पर लहसुन छिली। ऐसे में कुछ को इस तरीके से सफलता मिली जबकि कुछ फेल हो गए। एक यूजर ने लिखा कि ‘मैंने ये घर पर ट्राय किया लेकिन यह इतना परफेक्ट तरीके से नहीं हो पाया।’ वहीं एक यूजर लिखता है कि ‘मैंने इसे अभी तक ट्राय नहीं किया है, लेकिन ये सच में कारगर हुआ तो किचन की ये समस्या हल हो जाएगी। लहसुन छीलना बहुत बोरिंग काम है।’
वैसे एक यूजर ने ये भी कहा कि ये एक एडिटिड वीडियो है। यदि आप इसे घर पर करेंगे तो आपको फिर भी छिलके में फंसे हुए लहसुन देखने को मिल जाएंगे। आप वीडियो ध्यान से देखें तो पाएंगे कि लहसुन पर चाकू से मारने के बाद बैकग्राउंड में रखी ट्रे पर ध्यान दीजिए। आप समझ जाएंगे कि ये एक एडिटिड वीडियो है।
वैसे आप लोग इस ट्रिक को कम से कम एक बार जरूर ट्राय करें। ट्रिक पसंद आए तो दूसरों के साथ भी शेयर करें।
You may also like
'पहलगाम हमले के समय यूरोप में मना रहे थे छुट्टियां', मिलिंद देवड़ा का उद्धव ठाकरे पर हमला
Pahalgam attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना की बड़ी कार्रवाई के संकेत, ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में हाई अलर्ट
90% लोग नहीं जानते कि कब दही खाना जहर' बन जाता है 〥
WATCH: क्या डेवाल्ड ब्रेविस और CSK के साथ अंपायर ने किया धोखा? जानिए क्या था पूरा मामला
Petrol Diesel Price in UP: क्या आपको पता है 17 पैसे लीटर घट गए हैं पेट्रोल के दाम, डीजल भी 20 पैसे सस्ता