पति बोला कि पत्नी गुटखा खाती थी। उसे पसंद नहीं था। हालांकि पुलिस हत्या की वजह शक मान रही है। पति ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि पत्नी घरों में काम करने जाती थी। मोबाइल पर बात किया करती थी। इस बात पर झगड़ा होता था।
हेमंत पत्नी का शव कमरे में बंद करके फरार हो गया था। दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। महिला की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से तलाक हो गया था। हेमंत की भी यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपित खुद शराब पीने का आदी है। पत्नी इसका विरेाध करती थी। पति काम धंधा भी नहीं करता। घर का खर्चा महिला ही उठाया करती थी।
झगड़ा होने पर पति ने गुस्से में दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट दिया था। उसकी मौत हो गई। पति घबरा गया। शव को कमरे में बंद करके फरार हो गया था। पति ने खुद ही घरवालों को फोन करके हत्या की जानकारी दी थी। पति हत्या की वजह गुटखा खाना बता रहा था। यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। हत्यारोपी से कई सवाल पूछे गए। उसकी बातचीत से यह बात सामने आई कि वह पत्नी पर शक भी करता था।
समझौता करके घर वापस लाया था
महिला ने आए दिन की चिकचिक से परेशान होकर पति का घर छोड़ दिया था। वह मायके में रहने लगी थी। पति 10 दिन पहले ही पंचायत में हाथ-पैर जोड़कर पत्नी को वापस घर लेकर आया था। इसके बाद भी दोनों के बीच झगड़े बंद नहीं हुए।
You may also like
Rajasthan: राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने श्रीराम कलपाती, राज्यपाल बागडे ने दिलाई शपथ
जगदीप धनखड़: उपराष्ट्रपति ने अचानक दिया इस्तीफ़ा, जानिए अब क्या होगा?
Jaipur: विपिन के मर्डर के आरोपी सहित 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस दबिश के दौरान पैरों में मारी गोली
बस 1 महीने तक सरसों के तेल में ये एक चीज मिलाकर लगाए, गंजे सिर में उगने लगेंगे नए बाल, लोग कहने लगेंगे जुल्फी जुल्फी`
43वां CJ के तौर पर के. आर. श्रीराम ने संभाला पदभार, जानिए कितने दिनों तक संभालेंगे न्याय प्रशासन की जिम्मेवारी ?