कानपुर में शादी का झांसा देकर नेवी के जवान ने महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शिकायत में कहा कि मै एस जिंदा लाश बन गई हूं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला कांस्टेबल ने शादी की चाहत में अपना शोषण होने दिया। महिला कांस्टेबल ने नेवी के जवान पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि नेवी जवान ने पहले महिला से शादी का झूठा वादा किया और फिर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने दूसरी लड़की से अपनी शादी तय कर ली। पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।
दरअसल नेवी जवान रायबरेली का रहने वाला है जिसका नाम कृष्ण प्रताप सिंह है। उसकी बहन कानपुर के बिधनू में शादीशुदा है जहां महिला कांस्टेबल रहती है। युवक अपनी बहन के ससुराल आता-जाता रहता है। इसी वजह से महिला कांस्टेबल और कृष्ण प्रताप सिंह के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। उसने महिला कांस्टेबल से प्यार करने का दावा किया और उससे शादी करने की बात कही।
होटलों में बुलाकर करता था रेपजवान ने कई बार दुष्कर्म किया महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि साल 2023 में कृष्ण ने उसे कानपुर सेंट्रल स्थित गेस्ट गैलेक्सी होटल में बुलाया। वहां सबसे पहले उसने महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह महिला कांस्टेबल को प्रयागराज ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इसके बाद कृष्णा ने युवती को लखनऊ के एक होटल में बुलाया और वहां तीन दिन तक जबरन रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस सब के बीच कृष्णा के पिता रिश्ते की बात करने युवती के घर आए, लेकिन बेटे के नेवी में होने की बात कहते हुए 20 लाख रुपये और कार की मांग की और कहा कि बिना कार और पैसे के शादी नहीं होगी।
‘मैं जिंदा लाश बन गई हूं’कुछ दिन बाद पता चला कि नेवी के जवान कृष्णा की शादी प्रतापगढ़ की एक लड़की से तय हो गई है। महिला कांस्टेबल ने रिपोर्ट में कहा कि मैं एक जिंदा लाश बन गई हूं। कृष्णा का 21 को प्रतापगढ़ की एक लड़की से तिलक और 24 को शादी होने वाली है। मैं पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
You may also like
War Protocols: यदि युद्ध छिड़ जाए तो आम लोगों को किन नियमों का पालन करना होगा? यह जानना हर किसी के लिए महत्वपूर्ण
Petrol-Diesel Price: राजस्थान में लोगों को लगा झटका, बढ़ गई हैं दोनोंं ईंधनों की कीमतें
गोरी मैडम की अमीरों वाली हिंदू वेडिंग, बदन पर साड़ी, पैरों में बिछिया और वरमाला पहन बनीं साउथ इंडियन दुल्हन
Hinglaj Mandir: बलूचिस्तान में है पाकिस्तान का सबसे प्रसिद्ध हिंदू मंदिर, यहां मुसलमान भी आस्था से झुकते हैं सिर
पाकिस्तान के आसमानी आंख AWACS को मार गिराने का दावा, दुश्मन के पास कितने हैं ऐसे विमान, भारत के आगे कहां खड़ा?