लाइव हिंदी खबर :- चीन के सिचुआन प्रांत में बना नया होंगची ब्रिज महज 44 दिन बाद ही ढह गया। यह पुल लगभग 758 मीटर लंबा था और चीन के मैदानी इलाकों को तिब्बत से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाया गया था। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुल के खंभे टूटते और मलबा नीचे गिरता दिखाई दे रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर पुल के आसपास की पहाड़ी ढलानों और सड़कों पर दरारें नजर आने लगीं। पहाड़ की जमीन खिसकने के संकेत मिलते ही प्रशासन ने एहतियातन पुल को बंद कर दिया। इसके अगले दिन यानी मंगलवार दोपहर हालात और बिगड़ गए, जब पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी और पत्थर खिसकने लगे और पुल का एक बड़ा हिस्सा टूटकर ढह गया।
अब तक किसी के मृत या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। वीडियो में दिखता है कि पुल के टूटते ही घाटी में धूल का घना गुबार उठता है, और कई खंभे नीचे नदी में गिरते हैं। यह पुल हाल ही में 28 सितंबर को जनता के लिए खोला गया था और इसे चीन की इंजीनियरिंग क्षमता का एक प्रतीक बताया जा रहा था।
पुल की ऊंचाई घाटी के तल से करीब 625 मीटर थी, जिससे यह क्षेत्र के सबसे ऊंचे पुलों में शामिल था। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि पहाड़ी क्षेत्र की भूस्खलन प्रवृत्ति और अपर्याप्त भू-तकनीकी जांच इस हादसे का कारण हो सकती है। फिलहाल राहत और मरम्मत कार्य जारी है।
You may also like

Globetrotter फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा हैं लग्जरी कारों की दीवानी, गैराज में रोल्स रॉयस से लेकर रेंज रोवर तक

24 घंटे में दो ब्लास्ट, पहला दिल्ली और दूसरा इस्लामाबाद... भारत-पाकिस्तान में तनाव, क्या फिर शुरू होगा ऑपरेशन सिंदूर

बिहार एग्जिट पोल: यह सर्वे चौंकाने वाला; सिर्फ 2 प्रतिशत वोट शेयर का अंतर, सीएम के रूप में पहली पसंद नहीं नीतीश

कंगना रनौत पर चलेगा राष्ट्रद्रोह का केस, किसान आंदोलन में रेप-मर्डर वाली बात पर स्पेशल जज ने स्वीकार की याचिका

दिल्ली विस्फोट की जिम्मेदारी लेकर अमित शाह दें पद से इस्तीफा: केसी वेणुगोपाल





