मेरठ में शनिवार सुबह 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी दो बेटियों को स्कूल छोड़कर पैदल घर लौट रहा था। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि युवक सड़क पर मोबाइल देखते हुए जा रहा था, तभी पीछे से आए एक बदमाश ने नज़दीक से तमंचा सटाकर उसे गोली मार दी। गोली लगते ही युवक गिर पड़ा और आरोपी फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने घायल को पीएल शर्मा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के कुछ घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी भतीजे सुब्हान और उसके दोस्त सादान को पकड़ लिया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वीडियो में गोली मारने वाला उसके जेठ दिलशाद का बेटा सुब्हान है। उसने यह भी आरोप लगाया कि डेढ़ साल पहले उसके देवर शहंशाह ने भी पति पर गोली चलाई थी।
You may also like
ब्राजील-अमेरिका मीटिंग टैरिफ विवाद के चलते रद्द
कुणाल नय्यर ने 'द बिग बैंग थ्योरी' के दिनों को याद किया
Aaj ka Ank Rashifal 12 August 2025 : आज का अंक राशिफल: किसके जीवन में आएगा नया मोड़ और किसके सामने आएंगी चुनौतियां
उत्तर-पश्चिमी तुर्किए में भीषण जंगल की आग, सैकड़ों लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
Aaj ka Mesh Rashifal 12 August 2025 : आज मेष राशि वाले करेंगे ऐसा काम जो बदल देगा उनकी जिंदगी, लेकिन समय का सही इस्तेमाल जरूरी