मध्य प्रदेश के सतना जिले में बेखौफ बदमाशों का आंतक देखने को मिला है। एक पुलिस थाना परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिसकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना जैतवारा पुलिस थाना परिसर में आधी रात के आसपास हुई।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष गुप्ता ने बताया कि प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग पुलिस थाने की बैरक में खाना खाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने शोर सुना और बाहर निकल आए। उसी दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी।
उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी के कंधे के पास गोली लगी है और हमलावर मौके से भाग गया। शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान आरक्षक की हालत स्थिर है और उन्हें इलाज के लिए रीवा के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दल गठित किए गए हैं।
You may also like
US में 100 दिन में 4000 स्टूडेंट वीजा कैंसिल, विदेशी छात्रों पर आफत बनकर क्यों टूटी ट्रंप सरकार?
दिल्ली ने केकेआर के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान और आतंक के साथ : निशिकांत दुबे
रांची में सांड के हमले में एक हफ्ते में तीन की गई जान, कई लोग घायल
दिल्ली में नहीं चलेगी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, कैबिनेट ने दी फीस बिल को मंजूरी