भोपाल: दिल दहला देने वाले एक मामले में कुछ लोगों ने मिलकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उनके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को FIR दर्ज कराई है। FIR में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पीड़िता ने बताया कि उसे और उसकी बहन को पीटा गया। उन्हें गांजा पीने और मांस खाने के लिए मजबूर किया गया। सगी बहनों को फंसाकर किया गलत कामआरोपी फरहान ने पीड़िता और उसकी छोटी बहन दोनों के साथ गलत काम किया। जब पानी सर से ऊपर हो गया, तो पीड़िता ने FIR दर्ज कराई। FIR में लिखा है कि फरहान ने पहले बड़ी बहन से संबंध बनाए। बाद में छोटी बहन पर दबाव डालकर उससे भी संबंध बनाए। फरहान के दोस्तों ने भी छोटी बहन पर दबाव डाला। उन्होंने उसे फरहान के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। फर्स्ट ईयर में हुई थी दोस्तीपीड़िता ने FIR में बताया कि वह रायसेन रोड के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ती थी। फर्स्ट ईयर में उसकी दोस्ती फरहान से हुई। धीरे-धीरे दोनों में बातें होने लगीं। अप्रैल 2022 में फरहान उसे जहांगीराबाद स्थित एक घर ले गया। यह घर उसके दोस्त हामिद का था। यहां फरहान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। धर्म बदलने, रोजे रखने का दवाबइसके बाद फरहान ने उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने और उसके दोस्तों ने पीड़िता पर रोज़े रखने का दबाव भी बनाया। उन्होंने उसे जबरदस्ती नॉनवेज भी खिलाया। यही नहीं, आरोपी उसे बुर्के में रहने को भी कहने लगा। एक बार पीड़िता ने बुर्के में फोटो भी भेजी थी। पीड़िता ने आरोपी और उसके दोस्तों के साथ हुई चैट्स भी पुलिस को दी हैं। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बनाता रहा संबंधआरोपी पीड़िता को लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। पिछले साल सितंबर में पीड़िता फरहान के साथ उसके दोस्त अबरार के घर गई। वहां फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने बताया कि फरहान ने इसी तरह उसकी बहन के साथ भी दुष्कर्म किया। पीड़िता की बहन की फरहान के जरिए उसके दोस्त अली से पहचान हुई। अली ने पिछले साल जून में उसके साथ संबंध बनाए और इसका वीडियो बना लिया। यही वीडियो उसने फरहान को भी भेजा। इसके बाद फरहान ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। नशे में बनाए लड़की से संबंध इसके बाद पीड़िता की बहन को फिर बहाने से अबरार के घर बुलाया गया। वहां उसे जबरदस्ती नशा करवाया गया। फिर फरहान ने उसके साथ पहले मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। इस पूरे वाकये का वीडियो भी बना लिया गया। इसके बाद दोनों बहनों ने कॉलेज जाना बंद कर दिया। पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार किए आरोपीपुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी एक युवक के जरिए मिली। पीड़िता ने उससे बात करते हुए अपनी आपबीती सुनाई थी। युवक ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने पहले पीड़िता की कई दिनों तक काउंसलिंग की। जब पीड़िता को यकीन हो गया कि उसकी पहचान उजागर नहीं होगी, तब उसने FIR दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने पहले चुपचाप सभी आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। उन पर नज़र रखी और मौका मिलते ही उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने सबसे पहले उनके फोन जब्त किए, ताकि पकड़े जाने से पहले आरोपी वीडियो वायरल न कर दें।
You may also like
Over 4,000 Foreign Students Face Deportation as Trump-Era Immigration Crackdown Rattles US Campuses
शिरडी के साईं मंदिर में शिल्पा शिरोडकर ने बचपन की यादें की ताजा, शेयर की सादगी भरी तस्वीरें
Vivo V31 Pro vs Vivo V31: Which Smartphone Should You Choose in 2025?
Jewel Thief: The Heist Begins पर सैफ अली खान का अनुभव
मज़ेदार जोक्स- पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. पत्नी- मैं मैके जा रही हूं पति- तो मैं भी अपनी ⤙