Next Story
Newszop

Pisces Zodiac Personality : मीन राशि के आश्चर्यजनक अनकहे रहस्य

Send Push
Meen Rashi Ka Bhavishya : मीन राशि का स्वामी बृहस्पति है, मीन राशि वाले शान्त, स्थिर तथा ईश्वर के प्रति विश्वास करने वाले होते हैं, धार्मिक कार्यों में ये लोग बढ़ चढ़ कर रुचि लेते हैं। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान अथवा कार्यक्रम में ये अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं। इसके साथ ही पुराने बन्धनों तथा रीति-रिवाजों से भी इन्हें बहुत प्रेम होता है। पूर्ण रूप से रुढ़िवादी न होते हुए भी ऐसे लोग मेहमान को ईश्वर का रूप मानते हैं तथा उसकी तन, मन और धन से सेवा करते हैं। कला पक्ष की ओर इनका झुकाव रहता है। काव्य और संगीत के प्रति इनकी जिज्ञासा सहज ही देखी जा सकती है, अपने इन्हीं गुणों के कारण ये विश्व में प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं तथा समाज में आदर पाते हैं। मीन राशि वाले मिलनसार और दयावान होते हैं, इनका किसी से विरोध नहीं होता, अपना अहित करने वाले को भी ये क्षमा कर देते हैं, इनका हृदय कोमल होता है, जरा सी बात का गहरा प्रभाव पड़ता है। परोपकार के कार्यों में भी ये बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। इन सब बातों के अलावा इनमें कुछ कमियाँ भी होती हैं, उदाहरण के लिए ये हवाई किले बनाने में बहुत तेज होते हैं। कल्पना की ऊंची-ऊंची उड़ानें भी ये भरते हैं, फलस्वरूप कई कार्यों को ये एक साथ आरम्भ कर बैठते हैं। जिसका परिणाम यह होता है कि इन्हें किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिल पाती। यदि ये एक समय में सोच-विचार के बाद एक ही कार्य को करें तो निश्चित सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मित्रों की सलाह मानकर और उन पर चलकर ये हानि उठाते हैं। इन्हें चाहिए कि ये अपने बुद्धिबल से ही कार्य करें। कई बार ऐसी भी स्थिति आती है जब ये साहस खो बैठते हैं। यह इनकी सबसे बड़ी कमजोरी कही जा सकती है, अतः इस कमजोरी को भी इन्हें मजबूती से त्याग देना चाहिए। मीन राशि व्यवसाय और भाग्योदय संकेत- मीन राशि वाले साहित्य, चित्रकारी तथा विज्ञान में निपुण होते हैं। इन विषयों में ये धन और यश दोनों प्राप्त कर सकते हैं। नाटक आदि में ऐसे लोग सफलतापूर्वक काम कर सकते हैं। व्यापार की अपेक्षा नौकरी में ही ये ज्यादा सफल रह सकते हैं। जन्म कुण्डली में सभी ग्रहों के प्रभाव का गुणा गणित करने के बाद यह कहा जा सकता है कि बिना जन्मपत्री देखे मीन राशि वालों का तीस से चालीस वर्ष की अवस्था में भाग्योदय होता है, सटीकता के लिए जन्मपत्री का सूक्ष्म आकलन आवश्यक है।
Loving Newspoint? Download the app now