Foot Palmistry Lucky Signs : महिलाओं को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है और विवाह के पश्चात उन्हें गृह लक्ष्मी का दर्जा मिलता है। माना जाता है जिस घर में भी लड़कियां होती हैं। वहां कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है और हमेशा घर में खुशनुमा माहौल बना रहता है। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान में महिलाओं के पैरों के बारे में कुछ ऐसी विशेषताएं बताई गई हैं, जो उन्हें अन्य स्त्रियों से थोड़ा सा अलग बनाती हैं। कहा जाता है कि किसी भी स्त्री के पैरों की बनावट और आकार को देखकर हम जान सकते हैं कि भविष्य में उनका जीवन और स्वभाव कैसा है। छोटे, बड़े, मोटे, लंबे, चौड़े आदि पैरों को लेकर हस्तरेखा विज्ञान में अलग-अलग मान्यताएं हैं जिनसे आप यह ज्ञात कर सकते हैं कि आपका आने वाला समय कैसा होने वाला है। तो आइए जानते हैं कि हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार कैसे पैरों वाली महिलाओं को भाग्यशाली और अपने पति के लिए साक्षात लक्ष्मी माना जाता है। जीवन में खूब सुख उठाती हैं ऐसी महिलाएंहस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिन महिलाओं के पैर के तलवे बहुत मुलायम और समान होते हैं वे जीवन में खूब सुख उठाती हैं। ऐसी लड़कियां हमेशा परिवार को साथ लेकर चलना पसंद करती हैं और दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। लड़कियों के तलवे कोमल होना बताता है कि इनकी रुचि ज्यादातर संगीत, कला या अन्य रचनात्मक कार्यों में रह सकती है। ऐसी महिलाएं अपने जीवन में सुखद वातावरण को सबसे ज्यादा महत्व देती हैं। ऐसे में ये अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाए रखने का प्रयास करती हैं और जीवनभर सुख उठाती हैं। ऐसे पैरों वाली महिलाएं अपने पति के लिए होती हैं साक्षात लक्ष्मीहस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिन महिलाओं की उंगलियां कोमल और आपस में जुड़ी हुई होती हैं वे जीवन में शुभ फल प्राप्त करती हैं। ऐसी महिलाएं अपने सामने वाले की भावनाओं को गहराई से समझती हैं और उनका साथ देने के लिए तैयार रहती हैं। जुड़ी उंगलियां मिलनसार व्यक्तित्व को दर्शाती हैं और ये महिलाएं परिवार वालों के साथ हमेशा खड़ी रहती हैं। इस स्वभाव के चलते यह विवाह के पश्चात भी सुखी जीवन व्यतीत करती हैं और ससुराल वालों के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती हैं। इसके अलावा, जिन स्त्रियों के पैर के ऊपर का हिस्सा चिकना, मुलायम और गुदगुदा होता वे भी बहुत भाग्यशाली होती हैं। माना जाता है कि ऐसी महिलाएं अपने जीवनसाथी के लिए साक्षात लक्ष्मी होती हैं और विवाह के बाद जिस घर में भी ये कदम रखती हैं वहां कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। इन महिलाओं को मिलता है धनवान जीवनसाथीमाना जाता है कि जिन महिलाओं के पैरों में शंख, कमल, ध्वजा या मछली का चिन्ह बना हो उन्हें धनवान जीवनसाथी मिलता है। साथ ही, ऐसी महिलाओं को बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है जिससे यह ससुराल और समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त करती हैं। इनको अपने जीवन में किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं होती है और यह परिवार को साथ लेकर चलना पसंद करती हैं। इन खास चिन्हों का पैरों पर अंकित होना बताता है कि ऐसी महिलाओं का वैवाहिक जीवन बेहद खुशहाल होता है।
You may also like
द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल का नया एपिसोड: स्टेफी की सच्चाई और लियाम का नया मोड़
जनरल हॉस्पिटल के नए एपिसोड में बढ़ी ड्रामा की तीव्रता
Vihaan Samat और Radhikka Madan के बीच डेटिंग की अफवाहें
बिहार के गया शहर का नाम बदला, अब 'गया जी' नाम से जाना जाएगा, नीतीश कैबिनेट का फैसला
नेपाल दौरे पर भारतीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री सहित अन्य से मुलाकात