Next Story
Newszop

महिंद्रा की सबसे सस्ती कार की बिक्री में बंपर बढ़ोतरी, स्कॉर्पियो रही टॉप सेलिंग, XEV 9E की धांसू सेल

Send Push
Mahindra Cars Sale In April 2025: महिंद्रा एंड महिंद्रा की अप्रैल 2025 मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट सामने आ गई है और बीते महीने इस देसी कंपनी ने कुल 52,330 पैसेंजर गाड़ियां बेचीं, जो कि सालाना रूप से 27 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ है। स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक संयुक्त रूप से टॉप पोजिशन पर है और इसने कंपनी की बाकी एसयूवी को आगे नहीं बढ़ने दिया।

बीते महीने महिंद्रा एंड महिंद्रा की बजट एसयूवी एक्सयूवी 3एक्सओ की बिक्री में सालाना तौर पर 89 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं, थार 3 डोर और थार रॉक्स की बिक्री में भी करीब 74 फीसदी की सालाना तेजी देखी गई। महिंद्रा की बोलेरो, मराजो और एक्सयूवी 400 ईवी की बिक्री में सालाना तौर पर गिरावट देखी गई। स्कॉर्पियो सीरीज और एक्सयूवी 700 की बिक्री में भी सालाना रूप से बढ़ोतरी दिखी है। आइए, अब एक-एक करके आपको महिंद्रा एंड महिंद्रा कारों की अप्रैल 2025 सेल्स रिपोर्ट बताते हैं।
महिंद्रा स्कॉर्पियो image

स्कॉर्पियो बीते अप्रैल महीने में भी महिंद्रा एंड महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही और इसे 15,543 ग्राहकों ने खरीदा। महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन और स्कॉर्पियो क्लासिक की बिक्री में संयुक्त रूप से करीब 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।


महिंद्रा थार/थार रॉक्स image

महिंद्रा थार और थार रॉक्स की बीते अप्रैल में संयुक्त रूप से 10703 यूनिट बिकी है और यह सालाना तौर पर करीब 76 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ है। हाल के महीनों में थार को लेकर लोगों में क्रेज तेजी से बढ़ा है।


महिंद्रा बोलेरो image

महिंद्रा बोलेरो सीरीज में बोलेरो, बोलेरो नियो और बोलेरो नियो प्लस जैसी गाड़ियां बिकती हैं और बीते अप्रैल में इन एसयूवी की संयुक्त रूप से 8380 यूनिट बिकी है। यह आंकड़ा 16 फीसदी की सालाना कमी दिखाती है।


महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ image

महिंद्रका एक्सयूवी 3एक्सओ ने बीते अप्रैल में झंडा गाड़ दिया। इस सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी की बीते महीने 7568 यूनिट बिकी, जो कि अप्रैल 2024 की 4003 यूनिट के मुकाबले 89 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दिखाती है।


महिंद्रा एक्सयूवी 700 image

महिंद्रा एंड महिंद्रा की प्रीमियम एसयूवी एक्सयूवी 700 की बीते महीने 6811 यूनिट बिकी और यह संख्या सालाना तौर पर 11.04 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाती है।


महिंद्रा एक्सईवी 9ई image

महिंद्रा एंड महिंद्रा की बेहद पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सईवी 9ई की बीते अप्रैल में 2441 यूनिट बिकी है और यह संख्या ईवी सेगमेंट के लिहाज से काफी बड़ी है।


महिंद्रा बीई6 image

महिंद्रा एंड महिंद्रा की एक और फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक एसयूवी बीई 6 की बीते अप्रैल में 550 यूनिट बिकी है।


महिंद्रा एक्सयूवी 400 ईवी image

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सयूवी 400 ईवी की बीते अप्रैल में 337 यूनिट बिकी है और यह संख्या सालाना तौर पर करीब 3 फीसदी गिरावट दिखाती है।


महिंद्रा मराजो image

महिंद्रा मराजो की बीते अप्रैल में महज 6 यूनिट बिकी है और यह संख्या सालाना तौर पर 70 फीसदी की गिरावट के साथ है।

Loving Newspoint? Download the app now