Next Story
Newszop

कनाडा में भूल से भी ना करें ये 5 'गलतियां', हाथ से छिन जाएगा PR! वर्कर्स के लिए जरूरी खबर

Send Push
Canada PR Rules: कनाडा में लाखों की संख्या में भारतीय वर्कर्स काम कर रहे हैं। कनाडा में कुछ साल काम करने के बाद स्थायी रूप से बसने के लिए परमानेंट रेजिडेंसी (PR) मिलती है। PR मिलने के बाद देश में कहीं पर भी काम करने की इजाजत होती है। PR होल्डर्स के पास कई तरह के अधिकार भी होते हैं, लेकिन ये हमेशा के लिए देश में रहने की गारंटी भी नहीं देता है। कुल मिलाकर पांच ऐसी वजहें हैं, जिनका पालन नहीं करने पर विदेशी वर्कर्स को PR से हाथ धोना पड़ सकता है।
निवास दायित्व को पूरा नहीं करना image

कनाडा में PR गंवाने की सबसे बड़ी वजह यही होती है। PR स्टेटस बरकरार रखने के लिए आपको किसी भी पांच साल के दौरान कनाडा में कम से कम 730 दिन बिताने होंगे। ये एक रोलिंग शर्त है, जिसका मतलब है कि किसी भी दिन आपको ये दिखाना पड़ सकता है कि आपने पिछले पांच साल में इस दायित्व को पूरा किया है। इस नियम से तभी छूट मिलती है, जब आप कनाडा के बाहर किसी कनाडाई कंपनी या सरकार के लिए काम करते हों। (Freepik)


गंभीर अपराध image

कनाडा में अगर कोई PR होल्डर गंभीर अपराध कर देता है, तो उसकी परमानेंट रेजिडेंसी छीनी जा सकती है। अगर आपने कनाडा में कोई ऐसा अपराध किया है, जिसमें अधिकतम सजा कम से कम 10 साल है या आपने छह महीने से ज्यादा जेल की सजा काटी है, तो फिर आपका PR छिन सकता है। देश के बाहर कोई अपराध करना, लेकिन उसकी सजा कनाडा में अगर कम से कम 10 साल है तो फिर आपको PR गंवाना पड़ सकता है। (Freepik)


गलत जानकारी देना image

कनाडा गलत जानकारी देने को बहुत गंभीरता से लेता है और इसके गंभीर अंजाम भुगतने पड़ सकते हैं। इस वजह से आपका PR स्टेटस भी छिन सकता है। गलत जानकारी में झूठी या भ्रामक जानकारी देना या इमिग्रेशन एप्लिकेशन में महत्वपूर्ण डिटेल्स नहीं बताना शामिल है। आवेदन के समय फर्जी डॉक्यूमेंट्स देना, अपने स्वास्थ्य/रोजगार/एजुकेशन डिटेल्स के बारे में झूठ बोलना और जानबूझकर जरूरी जानकारी नहीं देने पर PR स्टेटस छीना जा सकता है। (Freepik)


खुद से PR स्टेटस छोड़ना image

कुछ मामलों में परमानेंट रेजिडेंट स्वेच्छा से अपना PR स्टेटस त्याग सकता है। हालांकि, इस तरह से PR स्टेटस त्यागने को पॉजिटिव तरीके से देखा जाता है। कोई शख्स तभी PR स्टेटस छोड़ता है, जब वह कनाडा में स्थायी रूप से नहीं रहना चाहता है या फिर उसे किसी अन्य देश में नागरिकता या PR मिल गया है। (Freepik)


कनाडाई नागरिक बनना image

कनाडा में PR स्टेटस त्याग करने का ये सबसे पॉजिटिव रूप है। जब कोई शख्स कनाडा का नागरिक बन जाता है, तो उसका परमानेंट रेजिडेंट स्टेटस अपने आप ही खत्म हो जाता है। ये नुकसान नहीं है, बल्कि एक बड़ी उपलब्धि है। नागरिक बनने के बाद कई तरह के फायदे भी मिलते हैं। अब ना सिर्फ वोट दिया जा सकता है, बल्कि चुनाव भी लड़ा जा सकता है। डिपोर्ट होने का खतरा भी खत्म हो जाता है। (Freepik)

Loving Newspoint? Download the app now