Next Story
Newszop

पीले और टेढ़े-मेढ़े हैं दांत? 1 चीज से चमकेगी बत्तीसी, पीली गंदगी निकालेगा अंग्रेजी डॉ. का देसी जुगाड़

Send Push
दांत सिर्फ चबाने का काम नहीं करते हैं बल्कि यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। दांत जितने मजबूत, सफेद, बेहतर आकार में होंगे, आप उतने ही सुंदर लगेंगे। जाहिर है जब भी आप किसी से मिलते हैं, तो दांत ऐसी चीज हैं जो सबसे पहले नजर आते हैं और सबकी नजर उन पर जाती है।

मां लो अगर दांत पीले, टेढ़े-मेढ़े, छोटे, नुकीले, घिसे हुए, आधे टूटे हुए या दागदार हैं, तो यकीनन आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। दांतों की इन समस्याओं से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। कई बार इनके लिए घरेलू उपाय भी अपनाते हैं लेकिन कोई फायदा नहीं होता है।

पीले दांतों में टार्टर चिपका होता है, जो दांतों को खोखला करने का काम करता है। इसके अलावा दांतों की बनावट ठीक न होने से आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऑर्थोडॉन्टिस्ट Bentis ने कुछ उपाय बताए हैं जिनके जरिए आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
पीले दांतों को सफेद करने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड image

एक्सपर्ट ने बताया कि आप अपने पीले बदबूदार दांतों को सफेद करने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल कर सकते हैं। हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल दांतों को सफेद करने के लिए किया जाता है, लेकिन सावधानी के साथ। यह दांतों के ऊपर जमी हुई पीली परत को हटाने में मदद करता है क्योंकि इसमें ब्लीचिंग गुण होते हैं।


कैसे इस्तेमाल करें image

हाइड्रोजन पेरोक्साइड एक हल्का ब्लीच है। यह दांतों की ऊपरी परत पर जमा दाग-धब्बों को हटाने में मदद करता है। इससे दांत सफेद दिखने लगते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप 3% हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को पानी में मिलाकर माउथवॉश की तरह उपयोग कर सकते हैं। कुछ लोग बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड मिलाकर पेस्ट बना लेते हैं और 1-2 मिनट तक ब्रश करते हैं। हाइड्रोजन पेरॉक्साइड वाले टूथपेस्ट या व्हाइटनिंग स्ट्रिप्स उपलब्ध होते हैं। आप डेंटिस्ट की सलाह पर किसी का भी यूज कर सकते हैं।


दांतों की समस्या का इलाज​


टेढ़े-मेढ़े दांतों के लिए क्या करें image

एक्सपर्ट ने बताया कि आप टेढ़े दांतों को सीधा करने के लिए Invisalign या Braces का इस्तेमाल कर सकते हैं। Invisalign एक तरह की दांत सीधी करने वाली पारद प्लास्टिक की ऐलाइ होती है, जो ब्रेसेज़ की तरह काम करती है।


कैसे होता है Invisalign का इस्तेमाल image

Invisalign प्लास्टिक से बनी एक निकाली जा सकने वाली डिवाइस होती है। आपके दांतों के अनुसार कस्टमाइज करके सेट बनाया जाता है। हर 1-2 हफ्ते में नए ऐलाइन्स दिए जाते हैं जो धीरे-धीरे दांतों को सही जगह पर ले आते हैं। आपको दिनभर लगभग 20–22 घंटे तक इन्हें पहनना होता है। सिर्फ खाने और ब्रश करने के समय निकालना होता है।


छोटे, टूटे और घिसे दांतों को कैसे ठीक करें image

अगर आपके दांत छोटे हैं, नुकीले हैं और उनकी शेप ठीक नहीं है, तो आप Veneers (विनीयर) का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक तरह की पतली कवरिंग होती है जो दांतों के ऊपर लगाई जाती है ताकि दांत सुंदर, सफेद और एक जैसे दिखें। ये दांतों की रंग, आकार, लंबाई या गैप को छुपाने में मदद करते हैं।


Veneers कैसे काम करते हैं? image

विनीयर एक पतली परत होती है जो आपके सामने वाले दांतों पर चिपकाई जाती है। ये दांतों को नेचुरल दिखने वाला सफेद और सटीक आकार देते हैं। अगर आपके दांत टूटे, घिसे हुए, दागदार या आगे से टेढ़े हैं, तो विनीयर उन्हें परफेक्ट लुक देते हैं।



डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now