Next Story
Newszop

महिला ने शोरूम में दिखाया सोने से बना पेन, दाम सुन लोगों के उड़े होश, कहा - इतने में तो मेरे यहां शादी हो जाए!

Send Push
हम अक्सर बचपन से पेन इस्तेमाल करते आ रहे हैं। जेल-बॉल से लेकर फाउंटेन पेन तक, हमने तरह-तरह के पेन यूज किए होंगे। पेन की कीमत आमतौर पर 5 रुपये से लेकर 50 या 100 रुपये तक होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी पेन की कीमत लाखों में हो सकती है?

सुनकर भले ही झटका लगा हो, लेकिन यह सच है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला एक ऐसा पेन दिखाती है जिसकी कीमत 9 लाख रुपये है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस पेन में ऐसा क्या खास है, जो इसकी कीमत हजार तो छोड़िए, बल्कि लाखों में है।
ऐसा क्या है इस पेन में? image

यह वीडियो एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है, जो बताती हैं कि दुनिया में पेन को लेकर कितनी दीवानगी है। वह एक पेन के शोरूम में पहुंचती हैं, जहां उन्हें एक से बढ़कर एक पेन देखने को मिलते हैं।



लेकिन जिस पेन पर उनकी नजर टिक जाती है, वो था 9 लाख रुपये का पेन। इस पेन की बॉडी सोने से बनी होती है। यह एक फाउंटेन पेन होता है, जिसकी निब से लेकर कैप तक सब कुछ सोने का बना होता है। साथ ही इस पर भगवान गणेश की आकृति उकेरी गई होती है और पेन पर जगह-जगह 'ॐ' का चिन्ह भी बना होता है।


स्पेस में चलने वाले पेन की कीमत!​इसके बाद जिस पेन ने महिला का ध्यान खींचा, वो था स्पेस पेन जिसकी कीमत 30 हजार रुपये थी। इस पेन की खासियत यह थी कि यह किसी भी सतह पर और किसी भी एंगल से चल सकता है। चाहे वो कांच ही क्यों न हो। इसके अलावा दुकान में 50 हजार रुपये का फाउंटेन पेन और 3.5 लाख रुपये तक का पेन भी मौजूद था।








यह वीडियो @Witty.Space नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है, जो काफी वायरल हो चुका है। वीडियो को अब तक 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इन पेन की कीमतें सुनकर लोगों के होश उड़ गए। कुछ ने तो कहा कि लोग इतने महंगे गहने भी नहीं खरीदते, जितने महंगे ये पेन हैं।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स image

वीडियो पर लोगों ने कई मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, '3 रुपये के पेन की कीमत आज समझ आई।' दूसरे ने कहा, '9 लाख के पेन से तो मैं जीवनभर लिखूं।' तीसरे ने लिखा, 'इससे अच्छा स्पेस में पेंसिल यूज कर लो।' एक और ने मजाक में कहा, 'हमने तो सारी उम्र 3 रुपये वाला पेन ही इस्तेमाल किया है।'

Loving Newspoint? Download the app now