लीड्स: भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जितनी सरहाना की जाए उतनी कम है। खराब आईपीएल सीजन के बाद इंग्लैंड में दौरे के पहले दिन ऋषभ जिस फॉर्म में नजर आए हैं, इसकी किसी ने शायद कल्पना भी नहीं की थी। अपने जिस अंदाज के लिए पंत जाने जाते हैं, उन्होंने उसी तरह से बल्लेबाजी की और अंग्रेजों को काफी संघर्ष करवाया। ऋषभ ने 91 बॉल में अपनी फिफ्टी चौके के साथ पूरी की। हालांकि, जो चौका उन्होंने लगाया था उसकी वीडियो काफी वायरल हो रही है। पंत शॉट कहीं और मारना चाहते थे और गेंद कहीं और चली गई थी।
ऋषभ पंत ने मारा अजीबोगरीब चौका
दरअसल, पहले दिन का तीसरा सेशन चल रहा था। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स गेंदबाजी कर रहे थे। वह पारी का 81वां ओवर डालने आए थे। ऋषभ पंत स्ट्राइक पर थे। ओवर की दूसरी गेंद पर ऋषभ स्लॉगस्वीप खेलना चाहते थे। लेकिन गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से पर लगी। ऐसे में गेंद मिड ऑन के फील्डर को बीट करते हुए चौके के लिए चली गई। इस अंदाज में पंत ने अपनी फिफ्टी पूरी की। वह गेंद को मारना कहीं और चाहते थे और गेंद कहीं और चली गई।
ऋषभ ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन
27 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने 3000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 76 पारियां खेलीं। पंत 3000 टेस्ट रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा सेना देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वह एशियाई विकेटकीपर भी बन गए हैं।
वह एमएस धोनी के बाद टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। ऋषभ पंत पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 67 रन पर नाबाद खेल रहे हैं।

An entertaining fifty! ✅
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 20, 2025
Fastest Indian WK to 3000 runs! ✅
Rishabh-Panti has already begun on English soil because 𝙮𝙚𝙝 𝙨𝙚𝙚𝙠𝙝𝙣𝙚 𝙣𝙖𝙝𝙞𝙣, 𝙨𝙞𝙠𝙝𝙖𝙣𝙚 𝙖𝙖𝙮𝙚 𝙝𝙖𝙞𝙣! 🇮🇳💥
Watch Now 👉 https://t.co/PXeXAKeYoj#ENGvIND | 1st Test | LIVE NOW on JioHotstar pic.twitter.com/wrZQRN6XMg
ऋषभ ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन
27 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने 3000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 76 पारियां खेलीं। पंत 3000 टेस्ट रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा सेना देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वह एशियाई विकेटकीपर भी बन गए हैं।
वह एमएस धोनी के बाद टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। ऋषभ पंत पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 67 रन पर नाबाद खेल रहे हैं।
You may also like
98 रुपये की प्राइस वाला Abram Food IPO खुलने के लिए तैयार, चेक करें इश्यू साइज, जीएमपी और अन्य डिटेल्स
रोहित शर्मा ने कैसे किया था वाइफ रितिका को प्रपोज, क्रिकेटर ने खुद किया खुलासा
जाँजगीर चांपा : पुलिस अधीक्षक ने ग्राम सेवाई में जन चौपाल लगाकर लोगों से किया संवाद
भारतीय संस्कृति एक जीवंत चेतना जिसका आधार ही संस्कार: डॉ संध्या पुरेचा
संविधान में बहुजन समाज को मिले अधिकार उनसे छीने जा रहे हैं : चंद्रशेखर