अगली ख़बर
Newszop

Bihar Times Now Exit Poll 2025: अबकी बार बिहार में किसकी सरकार? जानें क्या कहते हैं टाइम्स नाउ एग्जिट पोल के नतीजे

Send Push
पटना: बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मतदान दो चरणों में खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं। दूसरे और अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के बाद मंगलवार को कई एजेंसियों के एग्‍ज‍िट पोल सामने आए। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती हुई दिख रही है। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए को 143 और महागठबंधन को 95 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में 5 सीटें आने की आशंका है।

पीपुल्स पल्स की ओर से जारी एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलती हुई दिख रही हैं। पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 133-159 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। वहीं, महागठबंधन को 75-101 सीटें मिलती हुई दिख रही है। इन सबके बीच, जन सुराज को 0-5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य दलों के खाते में 2-8 सीटें जाती हुई दिख रही हैं।

image

एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स में एनडीए के खाते में 152 सीटें मिलती हुई रही हैं। वहीं, महागठबंधन के खाते में 28 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। इसके अलावा, जन सुराज के खाते में 2 सीटें और अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं। दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में भी एनडीए सरकार बनाती हुई दिख रही है। यहां एनडीए को 145-160 सीट, महागठबंधन को 73-91 सीट, जनसुराज को 0-3 सीट और अन्य के खाते में 5-7 सीट दिखाई गई है।


जेवीसी एग्जिट पोल में भी एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां एनडीए को 135-150 सीट और महागठबंधन को 88-103 सीट मिलती हुई दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 3-6 सीटें जाने का अनुमान है। बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगा। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें