अशोकनगर: भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर रियासत के बड़े महाराज माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं में अनोखा समर्पण देखने को मिला है। अशोकनगर जिले में 25 भाजपा कार्यकर्ताओं ने माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर अंगदान करने का संकल्प लिया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र सौंपा है।
मंगलवार को अशोकनगर के तुलसी सरोवर पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि मनाई। इस बीच भाजपा के पूर्व विधायक सहित कई जिला पदाधिकारियों ने मानवता और समाज सेवा की मिसाल पेश की।
बुझती जिंदगी में रोशनी देगा
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि अंगदान से किसी की बुझती हुई जिंदगी में नई रोशनी दे सकता हैं। बड़े महाराज साहब का जीवन हमेशा समाज सेवा और जनकल्याण को समर्पित रहा है। हम उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। यह पहल समाज के लिए प्रेरणा का संदेश देगा।
पूर्व विधायक ने किडनी और लीवर, अन्य कार्यकर्ताओं ने 34 आंखें 10 लीवर- किडनी, 4 दिल भी दान किया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग को संकल्प पत्र के अनुसार
इन सभी ने सिविल सर्जन डॉ. भूपेंद्र सिंह और आईएमओ सर डॉ.बी.एल. टैगोर को संकल्प पत्र सौंपा है।

- पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी – किडनी एवं लीवर
- चंद्रजीत सिंह बबलू धतुरिया (ग्रामीण मंडल अध्यक्ष) – किडनी एवं दिल
- धर्मेंद्र रघुवंशी खेजरा (जिला मंत्री भाजपा)- आंखें एवं लीवर
- उपेंद्र पाराशर – दिल
- सुनील रघुवंशी – आंखें
- जिला मंत्री लखन रघुवंशी – आंखें
- हरिओम नायक – दिल
- प्रदीप पाल – आंखें
- पार्षद योगेश खैरा – आंखें
- गोपाल जी – आंखें
- नरेश यादव – आंखें
- लखन शर्मा – किडनी एवं आंखें
- शैलेंद्र त्रिपाठी – लीवर
- आलोक शर्मा – किडनी एवं लीवर
- पूर्व भाजपा जिला महामंत्री नंदलाल यादव – आंखें
- पार्षद आशुतोष देवलिया – आंखें
- दिनेश रघुवंशी – आंखें
- श्याम बाबू रघुवंशी – आंखें
- जिला कोषाध्यक्ष मनोज जैन (रन्नोद) – आंखें
- मंटू यादव – आंखें
- माधव राज यादव – किडनी एवं लीवर
- रामहरि शर्मा – आंखें
- पूर्व भाजपा जिला मंत्री मनोज शर्मा – आंखें
- राकेश रजक – आंखें
- मोहर सिंह पाल – दिल शामिल हैं
इन सभी ने सिविल सर्जन डॉ. भूपेंद्र सिंह और आईएमओ सर डॉ.बी.एल. टैगोर को संकल्प पत्र सौंपा है।
You may also like
जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर बंदी ने किया हमला
दूल्हे के स्वागत में सालियों का धमाकेदार डांस, वीडियो हुआ वायरल
कविता की अनोखी प्रेम कहानी: सहेली के पिता से बढ़ता प्यार
कला और संस्कार: मोहन भागवत का महत्वपूर्ण संदेश
महिला वनडे विश्व कप : दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत की जीत, श्रीलंका को 59 रनों से हराया