बेंगलुरु: भारत-ए और साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ बेंगलुरु में खेले जा रहे दूसरे अनॉफिशियल टेस्ट मैच ने टीम इंडिया मैनेजमेंट को चिंता में डाल दिया है। मैच के तीसरे दिन भारत-ए की दूसरी पारी में कप्तान ऋषभ पंत को चोट लगने पर रिटायर होना पड़ा है। पंत को बल्लेबाजी करते समय अफ्रीकी तेज गेंदबाज मोरेकी की गेंद पर 3 बार अलग-अलग जगह चोट लगी, जिसके बाद उन्होंने दर्द से कराहते हुए पवेलियन लौटने का फैसला लिया है। पंत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगी चोट के बाद इसी सीरीज से क्रिकेट पिच पर वापस लौटे थे और साउथ अफ्रीका की सीनियर टीम के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं। इसके चलते पंत के रिटायरमेंट ने ऑस्ट्रेलिया में मौजूद कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को भी चिंता में डाल दिया है। हालांकि बताया जा रहा है कि पंत की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। उन्होंने केवल सावधानी के नाते मैदान से वापस लौटने का निर्णय लिया है। भारत-ए फिलहाल दूसरी पारी में 5 विकेट पर 197 रन बना चुकी है, जिससे उसकी कुल बढ़त 231 रन की हो गई है।
तीन अलग-अलग जगह लगी है गेंदऋषभ पंत दूसरी पारी में अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने एक गेंद पर कलाई के जरिये बेहतरीन छक्का भी स्क्वॉयर लेग के ऊपर से लगाया था। 22 गेंद में 2 चौके और 1 छक्के से 17 रन बना चुके पंत के सामने अफ्रीकी तेज गेंदबाज त्शेपो मोरेकी ने बाउंसर डाला। पंत ने उसे अपने खास अंदाज में रिवर्स हुक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद की तेजी पर बीट हो गए। गेंद सीधे उनके जबड़े के पास हेलमेट में लगी, जिससे वे नीचे गिर गए। इसके बाद पंत फिर से उठे। इसके बाद मोरेकी की एक गेंद को उन्होंने पुल करने की कोशिश की, लेकिन एक बार फिर चूके और गेंद सीधे उनके बाएं हाथ की कोहनी पर जाकर लगी। इससे पंत दर्द से कराहते दिखाई दिए। फिर उन्होंने एक गेंद पर डिफेंस करने की कोशिश की,लेकिन गेंद उन्हें बीट करते हुए सीधे पेट में जाकर लगी। इसके बाद पंत दर्द से बुरी तरह कराहने लगे और खेल को बीच में ही रोकना पड़ा। टीम फिजियो मैदान में पहुंचे और पंत से बात की। पंत ने हाथ और पेट में दर्द होने की बात बताई। इसके बाद फिजियो की सलाह पर उन्होंने रिटायर होने का फैसला लिया।
टेस्ट सीरीज से पहले नहीं लेना चाहते रिस्कऋषभ पंत लंबे समय बाद क्रिकेट पिच पर चोट से ठीक होकर वापस लौटे हैं। इंडिया-ए की कप्तानी करते हुए पहले अनॉफिशियल टेस्ट में साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ उन्होंने दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। इस दौरान वे पूरी तरह फिट दिखे थे। इसके चलते उन्हें साउथ अफ्रीका की सीनियर टीम के खिलाफ शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में भी शामिल किया गया है। टीम सूत्रों के अनुसार, पंत को साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ मैच में लगी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन वे फिर से घायल होकर टेस्ट सीरीज से बाहर होने का रिस्क नहीं लेना चाहते थे। इसी कारण उन्होंने रिटायर होने का फैसला लिया है।
इंग्लैंड के खिलाफ प्लास्टर में की थी बैटिंगपंत इंग्लैंड के दौरे पर चौथे टेस्ट मैच के दौरान पैर में गेंद लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गेंद से उनका पैर फ्रेक्चर हो गया था और उन्हें पिच से लिफ्ट करके लाना पड़ा था। इसके बाद उनके पैर की सर्जरी हुई थी और प्लास्टर चढ़ाया गया था। हालांकि इस हाल में भी पंत ने टीम की जरूरत को देखकर दोबारा पिच पर उतरकर बल्लेबाजी की थी और अपनी फिफ्टी पूरी की थी। उनके इस हौसले के लिए पूरे क्रिकेट जगत में उनकी तारीफ हुई थी। इसके बाद से ही पंत रिहेबिलेशन से गुजर रहे थे और अभी ठीक होकर उन्होंने टीम में वापसी की है।

Rishabh Pant retires hurt after taking three blows today 💔
— Amlesh (@amlesh_17) November 8, 2025
Helmet, elbow, and abdomen — the fighter never gives up! 💪❤️🩹 #RishabhPant pic.twitter.com/exn55Po8Kv
टेस्ट सीरीज से पहले नहीं लेना चाहते रिस्कऋषभ पंत लंबे समय बाद क्रिकेट पिच पर चोट से ठीक होकर वापस लौटे हैं। इंडिया-ए की कप्तानी करते हुए पहले अनॉफिशियल टेस्ट में साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ उन्होंने दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। इस दौरान वे पूरी तरह फिट दिखे थे। इसके चलते उन्हें साउथ अफ्रीका की सीनियर टीम के खिलाफ शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में भी शामिल किया गया है। टीम सूत्रों के अनुसार, पंत को साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ मैच में लगी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन वे फिर से घायल होकर टेस्ट सीरीज से बाहर होने का रिस्क नहीं लेना चाहते थे। इसी कारण उन्होंने रिटायर होने का फैसला लिया है।
इंग्लैंड के खिलाफ प्लास्टर में की थी बैटिंगपंत इंग्लैंड के दौरे पर चौथे टेस्ट मैच के दौरान पैर में गेंद लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गेंद से उनका पैर फ्रेक्चर हो गया था और उन्हें पिच से लिफ्ट करके लाना पड़ा था। इसके बाद उनके पैर की सर्जरी हुई थी और प्लास्टर चढ़ाया गया था। हालांकि इस हाल में भी पंत ने टीम की जरूरत को देखकर दोबारा पिच पर उतरकर बल्लेबाजी की थी और अपनी फिफ्टी पूरी की थी। उनके इस हौसले के लिए पूरे क्रिकेट जगत में उनकी तारीफ हुई थी। इसके बाद से ही पंत रिहेबिलेशन से गुजर रहे थे और अभी ठीक होकर उन्होंने टीम में वापसी की है।
You may also like

Mohan Bhagwat: भारत में कोई 'अहिंदू' नहीं है सभी एक ही... संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किस बात पर दिया जोर

बिहार की जनता का मूड सकारात्मक बदलाव की तरफ: अवध ओझा

75 वर्षीय दादा की अनोखी कचोड़ी बेचने की कहानी

अमेरिका में अभी पढ़ने जाना क्यों होगा बेस्ट? जानें कैसे छात्रों के लिए नौकरी पाना पहले से ज्यादा आसान

भोपाल: सार्थक ऐप से अटेंडेंस के विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने क्षेत्रीय संचालक को सौंपा ज्ञापन