अगली ख़बर
Newszop

Shreyasi Singh: पांच साल में आप एक बार भी नहीं आईं दीदी! जमुई में श्रेयसी सिंह की नौजवान ने कर दी बोलती बंद

Send Push
जमुई : बिहार की राजनीति में जनता के तीखे सवाल अब नेताओं के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। जमुई से बीजेपी विधायक और कैंडिडेट श्रेयसी सिंह को अपने ही क्षेत्र के एक युवक के सामने असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। युवक ने विधायक के सामने खड़े होकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उसने पूछा, 'हमने आपको इसलिए चुना था कि आप हमारे सुख-दुख में शामिल होंगी, लेकिन आप तो पांच साल में एक बार भी नहीं आईं।' जब श्रेयसी सिंह ने युवक को 'भरोसा' दिलाने की कोशिश की, तो युवक ने स्वास्थ्य और शिक्षा के मूलभूत सुविधाओं को गिना दिया। इस सीधे और तीखे सवाल ने बीजेपी विधायक और उम्मीदवार श्रेयसी सिंह को निरुत्तर (Unanswered) कर दिया। आखिर में हाथ जोड़कर श्रेयसी ने नमस्ते किया और फिर वहां से निकल गईं।


जमुई में श्रेयसी सिंह का सच से सामना!जमुई में चुनाव प्रचार के दौरान मशहूर शूटर (निशानेबाज) और जमुई की सीटिंग बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह का एक नौजवान ने सच का सामना करा दिया। अच्छी बात ये रही कि श्रेयसी सिंह ने उस युवक की पूरी बात को सुना और आखिर में हाथ जोड़कर नमस्ते कर वहां से विदा हो गईं। पूरी बातचीत का 49 सेकेंड का एक वीडियो भी सामने आया है।

युवक: हमलोग स्थानीय क्षेत्र के नता चुनते हैं। हम ऊपर नहीं देखते हैं, जो हमारे बीच से आए। हमारे सुख-दुख में साथ दे। हमारे समस्याओं को सुने। हम उसे नेता के तौर पर चुनते हैं और इस प्रकार से आपको चुने थे दीदी। लेकिन, आप एक बार हमलोगों के बीच नई आईं, पांच साल में।
श्रेयसी सिंह: आप भरोसा कीजिए।
युवक: नेताओं के बेटे बड़े-बड़े उद्योगपति के बेटे विदेश में पढ़ते हैं। हमारे बच्चे..आज भी सरकारी स्कूल की व्यवस्था देखिए दीदी आप। आज भी देखिए सरकारी स्कूल की व्यवस्था क्या है। आपलोगों का इलाज...बड़े-बड़े नेताओं का इलाज...बड़े-बड़े उद्योगपतियों का इलाज लंदन में होता है, पेरिस में होता है, अमेरिका में होता है लेकिन हमलोग घूंट-घूंटकर मर जाते हैं। हमारे आंखों के सामने हमारी मां को ऑक्सीजन नहीं मिलता है। बताइए, हमारे दिल पर क्या बीतती होगी? आपकी मां का अगर, आपके आंख के सामने ऑक्सीजन नहीं मिलता तो आप पर क्या बीतता? वो मर रही है घूंट-घूटकर आपके दिल पर कैसा बीतता, बताइए। हमलोग भी इंसान है।



जमुई में श्रेयसी के लिए कितनी चुनौती?जमुई जिले की जमुई सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्रेयसी सिंह दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं। वो 2020 से सिटिंग विधायक हैं। श्रेयसी सिंह सिर्फ एक नेता ही नहीं, बल्कि कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट शूटर भी रह चुकी हैं। बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। श्रेयसी की मां पुतुल सिंह भी बांका से सांसद रह चुकी हैं। जमुई में श्रेयसी सिंह विकास, शिक्षा और महिला सुरक्षा के मुख्य मुद्दे पर वोट मांग रही है। जमुई की फाइट में महागठबंधन ने राष्ट्रीय जनता दल नेता मोहम्मद शमशाद आलम को मैदान में उतारा है। वहीं, प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज पार्टी ने अनिल प्रसाद साह को उम्मीदवार बनाया है। जटिल सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों के लिए मशहूर जमुई का मुकाबला इस बार काफी रोचक हो गया है। कहीं से भी आमने-सामने या एक तरफा नहीं लग रहा। जमुई में 11 नवंबर को वोटिंग है।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें