Top News
Next Story
Newszop

बिहार के 10 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, दिवाली से पहले सैलरी, जानें कब होगा खाते में ट्रांसफर

Send Push
पटना: बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली और छठ का तोहफा देते हुए इस महीने का वेतन 25 अक्टूबर को ही देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। सरकार का मानना है कि इससे कर्मचारियों को त्योहारों की तैयारी में मदद मिलेगी। 10 लाख कर्मचारियों को फायदादिवाली और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बिहार सरकार के इस फैसले से लगभग 10 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। इससे उन्हें त्योहारों की खरीदारी और अन्य तैयारियों में सहूलियत होगी।वित्त विभाग ने 21 अक्टूबर को आदेश जारी कर बताया कि कर्मचारियों को इस साल त्योहार से पहले ही वेतन मिल जाएगा। यह फैसला बिहार कोषागार संहिता, 2011 के नियम 141 के तहत लिया गया है। इसके अलावा, अक्टूबर में रिटायर हो रहे कर्मचारियों को भी महीने के आखिरी कार्यदिवस तक वेतन मिल जाएगा। सरकार के फैसले से खुश हैं कर्मचारीसरकारी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे उन्हें त्योहार की तैयारी करने में मदद मिलेगी। कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह कदम राज्य के कर्मचारियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और पर्वों के प्रति सम्मान का परिचायक है, ताकि सभी कर्मचारी अपने परिवारों के साथ खुशहाली से त्योहार मना सकें। हर हाल में अधिकारी करें पालनसरकार ने सभी विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस फैसले का पालन करें ताकि कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल सके। इससे पहले सोमवार को वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने आगामी दिवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी कर्मचारियों के लिए विशेष आदेश जारी किया था।
Loving Newspoint? Download the app now